फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job interview in kullu employment exchange

प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

Thu, 26 May 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 26 May 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
job interview in kullu employment exchange
नौकरी

रोजगार की राह ताक रहे युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मंडी और कालाअंब की दो नामी कंपनियां युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलने जा रही हैं। दोनों कंपनियों में विभिन्न 85 पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार कार्यालय कुल्लू में 27 और 28 मई को साक्षात्कार होंगे। चयनित उम्मीदवारों को वेतन के अलावा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। साक्षात्कार में प्रदेश भर से युवा भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


ब्यास  इनफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड मंडी 15 पदों के लिए भर्ती करेगी। कंप्यूटर ऑपरेटरों के आठ तथा सुपरवाइजर छह पद भरे जाने हैं। 18 से 35 वर्ष के ग्रेजुएट और एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेजों के साथ 28 मई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होने वाले इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन


चयनित युवाओं को प्रतिमाह 11,213 रुपये वेतन मिलेगा। उन्हें ईपीएफ की सुविधा भी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर भी दिए जाएंगे। मैसर्ज शीला फोम प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब जिला सिरमौर हेल्पर के 70 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इनके लिए साक्षात्कार 27 मई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होंगे। आठवीं तथा दसवीं पास युवा इन पदों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित युवाओं को प्रतिमाह 5800 रुपये वेतन, खाना, वर्दी तथा अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इधर, जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि 27 और 28 मई को दो कंपनियां विभिन्न 85 पदों के लिए साक्षात्कार लेने कुल्लू पहुंच रही हैं। हिमाचल के किसी भी जिला के पात्र उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पात्र उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर साक्षात्कार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed