फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job interview for 500 posts

नौकरी का सुनहरा मौका, 500 पदों पद इंटरव्यू से सीधी भर्ती

Mon, 06 Jun 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
job interview for 500 posts
Job

जीफोरएस स्क्योर सोल्यूशन लिमिटेड रोजगार के द्वार खोलने जा रही है। कंपनी प्रदेश भर से सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद भरेगी। कंपनी ने इसके लिए शैक्षणिक योग्यता नौवीं पास निर्धारित की है। 18 से लेकर 35 वर्ष तक के उम्मीदवार साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


कंपनी चयनित उम्मीदवार को 9500 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगी। कंपनी इन पदों पर सिर्फ पुरुषों का ही चयन करेगी। महिलाएं साक्षात्कार में भाग नहीं ले पाएंगी। जानकारी के मुताबिक बद्दी की कंपनी चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सोलन और नाहन में साक्षात्कार का आयोजन करेगी।

विज्ञापन

धर्मशाला में 8 जून को होंगे इंटरव्यू

job interview for 500 posts
Job

चंबा रोजगार कार्यालय में 6 जून, धर्मशाला रोजगार कार्यालय में 8 जून, हमीरपुर रोजगार कार्यालय में 9 जून, ऊना रोजगार कार्यालय में 10 जून, कुल्लू रोजगार कार्यालय में 13 जून, मंडी रोजगार कार्यालय में 14 जून, बिलासपुर रोजगार कार्यालय में 15 जून, शिमला रोजगार कार्यालय में 16 जून, सोलन रोजगार कार्यालय में 17 व नाहन रोजगार कार्यालय में 18 जून को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र के माध्यम से कंपनी में ज्वाइनिंग की तिथि बताई जाएगी। कंपनी के अधिकारी रोजगार कार्यालय में सुबह 10 बजे से युवाओं के साक्षात्कार लेना शुरू करेंगे। उम्मीदवारों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

जीफोरएस बद्दी की कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद भरने जा रही है। हमीरपुर रोजगार कार्यालय में 9 जून को साक्षात्कार लिए जाएंगे। -वीपी राणा, जिला रोजगार अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed