{"_id":"571644aa4f1c1b10668b4574","slug":"job-fest-disable-students-job-fest-panchkula-job-fest-campus-education-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में दिव्यांग जॉब फेस्ट, कंपनियों ने 188 को चुना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंचकूला में दिव्यांग जॉब फेस्ट, कंपनियों ने 188 को चुना
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 19 Apr 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
नौकरी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दिव्यांग ट्राईसिटी के फाइव स्टार होटल और शापिंग मॉल में काम करते नजर आएंगे। जॉब फेस्ट में 188 शॉर्टलिस्ट किए गए। दिव्यांगों की खूबियों का आंकलन करने के बाद 188 दिव्यांगों का चयन रोजगार मेले के दौरान किया गया। रोजगार मेले का आयोजन माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड परिसर में स्थित लक्ष्मी भवन में गैर सरकारी संगठन साईं स्वयं सोसायटी द्वारा किया गया। इसमें कुल 14 कंपनियों ने भाग लिया।
आन द स्पॉट दिव्यांगों का इंटरव्यू हुआ और उनका चयन किया गया।इस दौरान ताज होटल ने 31, लेमन ट्री ने आठ, अनेजा कंस्टलटेंट ने 14, कंपीटेंट साइनरजिज ने 14, विशाल मार्ट ने 52, जेडब्ल्यू मैरिएट ने 17, हॉलिडे इन ने 23, वीमार्ट ने 26 और कंस्लटेरिएक्स ने तीन दिव्यांगों का सेलेक्शन किया।
रोजगार मेले का उद्घाटन हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तिओं में प्रतिभा की कमी नहीं होती और वह किसी की दया के पात्र नहीं होते है। उन्हें सही राह दिखाने की जरूरत है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से भी ऐसे व्यक्तियों के जीवन को सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
सोसायटी करवाती है कोर्स
गैर सरकारी संगठन साईं स्वयं सोसायटी द्वारा भारत सरकार के सूचना प्रबंधन (कंप्यूटर) हॉस्पिटल की रिटेल प्रबंधन टेली, मोबाइल रिपेयर, हैंडिक्राफ्ट, ब्यूटीपार्लर, ज्वैलरी डिजाइनिंग इत्यादि के व्यवसायिक कोर्स करवाएं जाते हैं।
कुल 14 कंपनियों ने लिया भाग
रोजगार मेले में 14 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य विशालमार्ट, टेक महेंद्रा, जेडब्ल्यू मैरिएट, ताज होटल, दा ललित, यूरेका फोर्बस, कैफे कॉफी डे, सीसीडी प्रमुख थी। मेले में 416 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण करवाया।
दिव्यांगों को दिया परामर्श
मेले में विकलांग व्यवसायिक केंद्र लुधियाना, पंचकूला की स्वैच्छिक संस्था प्रभात ने भी स्टाल लगाया और दिव्यांग व्यक्तियों को परामर्श दिया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुहलाटी, दिव्यांग आयुक्त राज निर्भीक, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. विशाल सैनी, साईं स्वयं सोसायटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीरा भाटिया के अलावा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।