फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job fair in palampur

रोजगार मेले में 8वीं से एमएससी पास युवाओं को मिलेगी नौकरी

Sun, 27 Mar 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 27 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
job fair in palampur
पालमपुर में 28 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए पालमपुर में बड़े स्तर पर 28 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 8वीं पास से लेकर एमएससी तक के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। यह रोजगार एमएस लिगेसी फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से दिया जा रहा है।

विज्ञापन


रोजगार उप कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने बताया कि 28 मार्च को एमएस लिगेसी फूड प्राइवेट लिमिटेड बद्दी के लिए प्रोडक्शन केमिस्ट, प्रोडक्शन सुपरवाइजर, वर्कमैन और स्टोर असिस्टेंट के पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। रोजगार उप कार्यालय पालमपुर में सुबह 10 बजे से इन पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रोडक्शन केमिस्ट के 10 पदों के लिए 22 से 30 वर्ष आयु के बीएससी और एमएससी अभ्यर्थी, जिनके पास 2 से 3 वर्षों का अनुभव हो। प्रोडक्शन सुपरवाइजर के 20 पदों के लिए 22 से 30 वर्ष आयु के बीएससी, बीए, एमए पास, स्टोर असिस्टेंट के 3 पदों के लिए 22 से 30 वर्ष आयु के बीकॉम, बीए, एमए पास और वर्कमैन के 25 पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के आठवीं पास अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी की कंपनी भरेगी टीम मेंबर के 50 पद

job fair in palampur
आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 8200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की कंपनी जीएमपी टेक्निकल सोल्यूशन जमा दो और आईटीआई डिप्लोमाधारकों को नौकरी देगी। हमीरपुर रोजगार कार्यालय में कंपनी पांच अप्रैल को साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। कंपनी जमा दो पास युवाओं को 6800 रुपये मासिक वेतन देगी।

जबकि आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 8200 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही यह कंपनी चयनित उम्मीदवारों को अन्य सुविधाएं भी देगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है। युवाओं का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। कंपनी टीम मेंबर के 50 पद भरेगी।

कंपनी 15 पदों पर जमा दो उत्तीर्ण युवाओं की भर्ती करेगी। आईटीआई वेल्डर के 25 पद भरे जाएंगे, जबकि आईटीआई फीटर के 10 पद भरने के लिए कंपनी के अधिकारी साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार के दौरान युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

कंपनी में 25 युवाओं को मिलेगा रोजगार

job fair in palampur
एमएसजीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन साक्षात्कार का आयोजन करेगी।

एमएसजीएमपी टेक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गांव कुरानवाला तहसील बद्दी जिला सोलन में आईटीआई वेल्डर्स के 25 पद, आईटीआई फीटेर्स के 10 पद, कंपनी टैक्नीशियन के 15 पदों के लिए 6 अप्रैल को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में प्रात: 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला ने बताया कि सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। उपरोक्त पदों से संबंधित योग्यता रखने वाले पुरूष अभ्यर्थी साक्षात्कार में अपने शैक्षणिक दस्तावेजों सहित भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि

चयनित अभ्यर्थियों को वेल्डर्स/फीटेर्सस को 8200 रूपये तथा कंपनी ट्रैनी को 7200 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार बिना साक्षात्कार पत्र के भी साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अकाउंटेंट, ट्यूटर बनने को 20 अप्रैल तक करें आवेदन

job fair in palampur
कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के लिए दो पद स्वीकृत हुए हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तीसा के लिए दो पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए 20 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास तीसा के सदस्य सचिव ने बताया कि छात्रावास के लिए दो पद स्वीकृत हुए हैं। इसमें एक पद अकाउंटेंट तथा दूसरा पद टीजीटी नॉन मेडिकल का भरा जाएगा।

अकाउंटेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता बीकॉम होगी तथा ट्यूटर के लिए बीएससी, बीएड और टेट पास होगी। इन पदों पर महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद ही साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी। सदस्य सचिव ने बताया अकाउंटेंट के लिए पहले भी आवेदन लिए गए थे लेकिन एक ही आवेदन आने के कारण तिथि को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed