{"_id":"56de4ffe4f1c1b042d8b4571","slug":"jnu-management-and-jnusu-against-each-other-on-9-february-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ का JNU प्रबंधन पर दुष्प्रचार का आरोप","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रसंघ का JNU प्रबंधन पर दुष्प्रचार का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:42 PM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू विवि प्रबंधन ने सोमवार को एक सर्कुलर जारी करके जानकारी दी है कि नौ फरवरी को विवि प्रबंधन और छात्रसंघ के बीच बैठक हुई थी। यह बैठक जेएनयू कैम्पस में नेत्रहीन व विकंलाग छात्रों के लिए शुरू की गई स्पेशल बस सेवा के रूट निर्धारण के संबंध में थी।
विज्ञापन
यह बस सेवा आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने से तीन पहले ही शुरू हुई थी। उस बैठक में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, महासचिव रामनागा और संयुक्त सचिव सौरभ शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने विवि प्रबंधन के सर्कुलर का खंडन किया है, जिसमें बताया गया है कि नौ फरवरी को दोपहर तीन बजे ऐसी कोई बैठक आयोजित की गई थी। छात्रसंघ ने विवि प्रबंधन पर झूठा दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष की बढ़ सकती है मुश्किलें
जेएनयू कैम्पस में नौ फरवरी को साबरमति ढ़ाबे में आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम देश विरोधी नारे लगाने के मामले में जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष सहला रासिद की मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि कार्यक्रम के फोटो में सहला रासिद मौजूद है।
एबीवीपी की ओर से जारी फोटो में सहला आतंकी अफजल गुरू के पक्ष में फोटो लेकर खड़े छात्रों के बीच में दिखाई दे रही है, जबकि यह फोटो विरोध प्रदर्शन पहले का है।