{"_id":"573f69194f1c1be71fac6fd9","slug":"jnu-investigate-charges-of-helping-rebels","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों की मदद करने के आरोप की जांच करेगा जेएनयू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नक्सलियों की मदद करने के आरोप की जांच करेगा जेएनयू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेसरों पर नक्सलवादियों की मदद कर आदिवासियों ग्रामीणों को डराने-धमकाने के आरोप की अब विश्वविद्यालय प्रबंधन भी जांच करेगा। विवि के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट के आधार पर शिक्षकों से आरोपों से संबंधित जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विवि प्रबंधन के मुताबिक, जिन शिक्षकों का नाम आया है, फिलहाल वे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के चलते कैंपस से बाहर हैं। हालांकि विवि उनसे फोन पर संपर्क कर जानकारी मांगने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनसे फिलहाल संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ स्थित बक्सर में तीन शिक्षक आदिवासियों की स्थिति का जायजा लेने गए थे। सोशल मीडिया समेत संबंधित प्रदेश की पुलिस ने आरोप लगाया है कि ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षकों ने उन्हें धमकाया और नक्सलियों की मदद करने और पुलिस को गांव में कैंप न लगाने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर आरोपों के वायरल होने के बाद विवि प्रबंधन पूरे मामले की जांच करने में जुट गया है। विवि का कहना है कि इस आरोप से जेएनयू की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन