{"_id":"574764814f1c1b756269210a","slug":"jnu-be-the-first-meeting-of-the-academic-council-videography","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू : पहली बार होगी एकेडमिक काउंसिल की बैठक की वीडियोग्राफी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू : पहली बार होगी एकेडमिक काउंसिल की बैठक की वीडियोग्राफी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 04:17 AM IST
विज्ञापन
देश में पहली बार किसी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को आयोजित होने वाली एकेडमिक काउंसिल बैठक की वीडियोग्राफी होगी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में पिछली एकेडमिक काउंसिल (10 मई) की बैठक में कुछ प्रस्ताव पास करवाने के लिए शिक्षकों और छात्रों ने कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
इसी के चलते विश्वविद्यालय प्रबंधन ने काउंसिल की बैठक की रिकार्डिंग करने का फैसला लिया है। बैठक में फीस बढ़ोतरी, हॉस्टल, दाखिला नियम में संशोधन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि इस बैठक में नौ फरवरी से संबंधित किसी भी मामले को नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन
जेएनयू प्रबंधन के मुताबिक, पिछली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नौ फरवरी को देशविरोधी नारे मामले के संबंध में शिक्षक जबरदस्ती कुलपति प्रो. एम जगदीश यानी काउंसिल के चेयरमैन से प्रस्ताव पास करवाना चाहते थे। हालांकि कुलपति शिक्षकों के विरोध के बाद काउंसिल बैठक छोड़ कर चले गए, लेकिन बाहर छात्रों ने उनसे धक्कामुक्की करते हुए दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन