फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu administration asked answer to abvp officer

जितने अफजल पैदा होंगे, घर-घर में घुसकर मारेंगे : JNU ने मांगा एबीवीपी पदाधिकारी से जवाब

Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
jnu administration asked answer to abvp officer

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त सचिव और एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दूसरा नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि एबीवीपी ने 12 फरवरी को कैंपस में विरोध रैली निकाली थी, जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी।

विज्ञापन


रैली के माध्यम से आतंकी अफजल का नाम लेने वाले छात्रों को डराया धमकाया गया था। रैली के दौरान नारे लगाए गए कि जो अफजल की बात करेगा, वो अफजल की मौत मरेगा, जितने अफजल पैदा होंगे, घर-घर में घुसकर मारेंगे।
विज्ञापन


विवि प्रबंधन ने 13 मई तक सौरभ को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। वहीं, सौरभ इस आरोप को नकारते हुए रैली की जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है।

जेएनयू कैंपस स्थित ऐड ब्लॉक में  सौरभ शर्मा इन दिनों विवि प्रबंधन के नौ फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने के मामले में विरोध दर्ज करवाने पर मिली सजा के चलते भूख हड़ताल पर बैठेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूख हड़ताल के दौरान ही बृहस्पतिवार देर शाम सौरभ को विवि प्रबंधन का दूसरा नोटिस मिला है। सूत्रों के मुताबिक, जेएनयू शिक्षक यूनियन के कहने पर जेएनयू चीफ सिक्योरिटी अधिकारी ने विवि प्रबंधन को सौरभ शर्मा के खिलाफ विरोध रैली निकालने की शिकायत दी है।

रैली के दौरान मैं टीवी चैनल की लाइव बहस में था 

jnu administration asked answer to abvp officer
जेएनयू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हालांकि शिकायत पिछले हफ्ते दी गई है। विश्वविद्यालय के नोटिस पर सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर 12 फरवरी की घटना पर शिकायत 20 अप्रैल के बाद क्यों दी गई है?

जबकि नौ फरवरी से जुड़े घटनाक्रम की पूरी जांच विवि की पांच सदस्यीय हाईलेवल कमेटी पहले ही पूरी करके विवि को अपना रिपोर्ट दे चुकी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर विवि 21 छात्रों को दोषी मानते हुए सजा भी सुना चुका है।

इन छात्रों में सौरभ शर्मा भी शामिल है, जिसे देशविरोधी नारे लगाने के दौरान 9 फरवरी को विरोध दर्ज करवाने पर सड़क बंद करने का दोषी पाया गया था।

विवि प्रबंधन ने जेएनयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर मुझे 28 अप्रैल को नोटिस भेजा है, जबकि नोटिस में जिस रैली का जिक्र किया गया है, वह कैंपस में 12 फरवरी को निकाली गई थी।

मुझे रैली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि उस दिन और उस टाइम में आतंकी अफजल गुरु पर आयोजित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगाने के मुद्दे पर आयोजित टीवी चैनल की लाइव बहस में मौजूद था। ऐसे में मैं किसी को कैसे धमका सकता हूं। -सौरभ शर्मा, छात्रसंघ संयुक्त सचिव, एबीवीपी पदाधिकारी, जेएनयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed