फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkbose change 10th and 12th class syllabus

जम्मू कश्मीर के नौवीं से 12वीं कक्षा के विषयों के पाठ्यक्रम में संशोधन

Sun, 03 Apr 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 11:36 AM IST
सार

  • 11वीं और 12वीं कक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नया विषय भी शुरू किया है। 
     
  • जम्मू संभाग के समर सेशन स्कूलों में अप्रैल, मई और अगस्त से संशोधित पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाया जाएगा। 
     

विज्ञापन
jkbose change 10th and 12th class syllabus
जम्मू कश्मीर श‌िक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने विभिन्न कक्षाओं के पाठ्यक्रम में संशोधन किया है और 11वीं और 12वीं कक्षा में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नया विषय भी शुरू किया है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने नौंवी कक्षा के विकलांग विद्यार्थियों के होम साइंस विषय में संशोधन किया है। दसवीं कक्षा के जियोग्राफी और सोशल साइंस विषय के इकनामिक्स अध्याय में संशोधन किया है। दसवीं के विकलांग बच्चों के पाठ्यक्रम में होम साइंस के विषय में संशोधन किया है। 
विज्ञापन


11वीं कक्षा के इंग्लिश लिटरेचर, सोशियोलॉजी और इलेक्ट्रानिक्स विषय में संशोधन किया है। 12वीं कक्षा के होम साइंस (इलेक्टिव), ह्यूमन डेवलपमेंट, क्लोथिंग फार द फैमिली और एक्सटेंशन एजूकेशन के विषय में संशोधन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11वीं और 12वीं के टाइप राइटिंग एंड शार्टहैंड के विषय में कंप्यूटर की-बोर्ड का अध्याय शामिल किया है। संशोधन के साथ 11वीं और 12वीं कक्षा में बोर्ड ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन नाम का नया विषय शुरू किया है। 

jkbose change 10th and 12th class syllabus
कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर सेशन स्कूलों में फरवरी से संशोधित पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा दी जा रही है। जबकि जम्मू संभाग के समर सेशन स्कूलों में अप्रैल, मई और अगस्त से संशोधित पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाया जाएगा। 

 कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर सेशन स्कूलों में अक्तूबर और नवंबर 2016 में आयोजित होने वाली बोर्ड की परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम के तहत ली जाएगी। जम्मू संभाग के समर सेशन स्कूलों में फरवरी व मार्च 2016-2017 शिक्षा सत्र की बोर्ड परीक्षा संशोधित पाठ्यक्रम के तहत होगी।

जम्मू बोर्ड की सेक्रेटरी वीना पंडिता ने कहा कि बोर्ड की तरफ से नए शिक्षा सत्र के लिए संशोधित पाठ्यक्रम के तहत पुस्तकें तैयार करवा दी गई हैं। नए सत्र में विद्यार्थी इन्हीं पुस्तकों से शिक्षा हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की तरफ से और भी कई विषयों के पाठ्यक्रम में संशोधन करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed