फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JEE Main results today

जेईई मेन का रिजल्ट आज, 30 जून तक जारी होगी ऑल इंडिया रैंकिंग

Wed, 27 Apr 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
JEE Main results today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जेईई मेन की ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। रिजल्ट में कटऑफ देने के साथ-साथ क्वालिफाई ही घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार को अपनी फाइनल रैंकिंग का पता जून के अंतिम सप्ताह में ही चलेगा। सीबीएसई की ओर से 30 जून तक ऑल इंडिया रैंकिंग जारी की जाएगी।

विज्ञापन

 

फाइनल रैंकिंग जारी होने के बाद ही इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लिया जा सकेगा। बुधवार को उम्मीदवार अपना रिजल्ट www.cbse.nic.in व www.jeemain.nic.in पर रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर देख सकेंगे। 3 अप्रैल को ऑफलाइन व 9-10 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन हुआ था।

विज्ञापन

 

जेईई मेन के लिए लगभग 12 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। इस रिजल्ट के जारी होने के बाद 29 अप्रैल से आईआईटी की ओर से जारी होने वाली जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। जेईई मेन में सेे टॉप दो लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठ पाएंगे। बोर्ड साफ कर चुका है कि यदि छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में बैठ भी जाता है लेकिन 15 जून तक बारहवीं का रिजल्ट उपलब्ध नहीं आ पाता है तो उसकी ऑल इंडिया रैंकिंग जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed