{"_id":"5720e5ee4f1c1bf631a9200b","slug":"jee-main-result-two-lakh-applicant-in-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन का रिजल्ट जारी, दो लाख होनहार एडवांस में","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई मेन का रिजल्ट जारी, दो लाख होनहार एडवांस में
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
इस बार ज्यादा अभ्यर्थियों ने एडवांस में जगह बनाई है।
इंजीनियरिंग के महाकुंभ ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेन का पहला परिणाम होनहारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। गत वर्ष के मुकाबले इस साल ज्यादा होनहारों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए शीर्ष दो लाख में जगह बनाई है।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही छात्रों को जेईई मेन परिणाम का इंतजार था। देशभर से करीब 13.5 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए केवल दो लाख अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
बनेगी कॉमन मेरिट
बचे हुए अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन परीक्षा के स्कोर के आधार पर संयुक्त तौर पर कॉमन मेरिट लिस्ट(सीएमएल) जारी की जाएगी, जिससे उन्हें एनआईटी सहित विभिन्न तकनीकी संस्थानों में दाखिले का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
चूंकि कटऑफ इस साल चार वर्षों में सबसे नीचे गई इसलिए प्रदेशभर से परीक्षा में भारी संख्या में अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस का टिकट मिला है। इस वर्ष सामान्य की कटऑफ 100, ओबीसी की कटऑफ 70, एससी की कटऑफ 52 और एसटी की कटऑफ 48 रही। देर रात तक प्रदेशभर से नतीजे आने का सिलसिला जारी रहा।
देर शाम तक के होनहार
छात्र का नाम ---- अंक
आकाश कपूर ---- 275
अखिलेश देवराड़ी ---- 254
हर्षित चौधरी ---- 252
शशांक पंत ---- 240