फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JEE main entrance test schedule released

जेइई मेन की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी हुआ, यहां देखें...

Sun, 27 Mar 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 03:14 PM IST
सार

  • 9 व 10 अप्रैल को होगा ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट
  • ऑल इंडिया रैंक और रिजल्ट 30 जून से पहले 

विज्ञापन
JEE main entrance test schedule released
जेईई मेन एंट्रेस टेस्ट का शेड्यूल - फोटो : demo pic

विस्तार

इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाले सीबीएसई ‘जेईई मेन’ एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें पेन और पेपर बेस्ड ऑफलाइन एंट्रेंस टेस्ट 3 अप्रैल को होगा। कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट 9 और 10 अप्रैल को कराया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को सेंटर पर निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। रिजल्ट 30 जून से पहले जारी किए जाएंगे।ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) देश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है। सीबीएसई इसे दो भागों में कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला ‘जेईई मेन’ और ‘जेईई एडवांस’ है। जो अभ्यर्थी आईआईटी जेईई मेन पास कर लेते हैं वे आईआईटी एडवांस के लिए पात्र माने जाते हैं। जेईई मेन में पहला पेपर बीई/बीटेक के लिए होगा और दूसरा बी आर्क/बी प्लानिंग के लिए होगा।

शेड्यूल-(सीबीएसई वेबसाइट के अनुसार)

JEE main entrance test schedule released
जेईई मेन परीक्षा - फोटो : demo pic

ऑफलाइन एंट्रेंस टेस्ट-3 अप्रैल (9:30 से 12:30 बजे और 2 से 5 बजे तक)
ऑनलाइन एंट्रेंस टेस्ट-9 एवं 10 अप्रैल (9:30 से 12:30 बजे और 2 से 5 बजे तक)

आंसर की देखें-18 से 22 अप्रैल तक
पेपर स्कोर देखें-27 अप्रैल
ऑल इंडिया रैंक एवं रिजल्ट की घोषणा-30 जून से पहले

एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी, सैंपल पेपर और सिलेबस के साथ जेईई मेन से संबंधित पूरी जानकारी www.cbsejeeexam 2016 वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed