फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jee main 2016 answer key.

जेईई मेन की आंसर की जारी, दो सवालों ने उलझाया

Mon, 18 Apr 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
jee main 2016 answer key.
आंसर की में दो सवालों के दो जवाब दिए गए हैं।

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन की आंसर की सीबीएसई ने सोमवार को जारी कर दी। बोर्ड ने गत वर्ष जेईई मेन ऑनलाइन वाले अभ्यर्थियों को ईमेल से प्रश्न-पत्र भेजे थे लेकिन इस साल वेबसाइट पर ही उपलब्ध करा दिए हैं। आंसर की में दो ऐसे सवाल हैं जिनके दो जवाब बताए गए हैं। हालांकि बोर्ड इनकी मार्किंग कैसे करेगा, अभी इस पर असमंजस है।

विज्ञापन

 
सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक वेबसाइट पर ऑफलाइन के साथ ही नौ एवं दस अप्रैल को हुई जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा के भी प्रश्न-पत्र उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी परीक्षा वाली तारीख क्लिक करके अपना प्रश्न-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे देखें आंसर की
वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर आंसर की और बोर्ड की ओर से जारी आंसर की देख सकते हैं। आंसर की के हिसाब से वह अपने अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं। खास बात यह है कि बोर्ड ने दो सवाल ऐसे माने हैं, जिनके दो जवाब सही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आंसर की : www.jeemain.nic.in

अभी बोर्ड ने यह साफ नहीं किया है कि इनकी मार्किंग कैसे होगी लेकिन माना जा रहा है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने इनमें से कोई एक जवाब दिया होगा तो उसे भी अंक दिए जाएंगे। अगर बोर्ड की ओर से दी गई आंसर की में खामी मिलती है तो बोर्ड को चैलेंज कर सकते हैं।


इसके लिए उन्हें उस सवाल का प्रमाण भी बोर्ड के पास भेजना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 18 से 22 अप्रैल तक आंसर की का सॉल्यूशन होने के बाद बोर्ड 27 अप्रैल को जेईई मेंस की कटऑफ जारी कर देगा। इसके मुताबिक शीर्ष दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed