फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jbt teachers absent marked in faridabad

जेबीटी शिक्षकों को भारी पड़ा हंगामा, नहीं लगी हाजिरी

Wed, 10 May 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 10 May 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
jbt teachers absent marked in faridabad
JBT teachers

जिला शिक्षा विभाग कार्यालय एवं  लघु सचिवालय के सामने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर हंगामा करना जेबीटी शिक्षकों को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने प्रदर्शन में शामिल किसी भी शिक्षक की हाजिरी नहीं लगाई। इन शिक्षकों की अनुपस्थिति मानकर रिपोर्ट चंडीगढ़ भेज दी गई है। शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन


नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर जेबीटी शिक्षकों ने पांच मई को लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन किया था। हालांकि, शिक्षा विभाग ने माना था कि कुछ शिक्षकों के उकसावे में आकर जेबीटी शिक्षकों ने हंगामा किया।  विभाग ने इस प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले शिक्षकों की पहचान कर ली है। इसके आधार पर सूची तैयार की गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि नई नियुक्ति के बाद दो वर्ष का प्रोबेशन पीरियड होता है। ऐसे में 33 महीने से नियुक्ति मिलने का इंतजार कर रहे जेबीटी शिक्षकों को आने वाले दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन शिक्षकों की हाजिरी अब तक नहीं लग पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह रोजाना शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आग्रह कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा प्रदर्शन में शामिल होने का हवाला देकर हाजिरी लगाने से इनकार किया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा ने बताया कि निदेशालय की ओर से दिए गए दिशा निर्देश का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed