फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jawahar navodaya vidyalaya exam, navodaya vidayalaya entrance exam, campus, education, haryana

नवोदय विद्यालय में 24 को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित

Sat, 23 Apr 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 23 Apr 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
jawahar navodaya vidyalaya exam, navodaya vidayalaya entrance exam, campus, education, haryana
exam
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं के लिए होनी वाली प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये प्रवेश परीक्षा अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में दोबारा ली जाएगी।
विज्ञापन


अंबाला के जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला की प्राचार्या आभा गुप्ता ने बताया कि उनके पास उच्च अफसरों से निर्देश आए थे, जिसके तहत 24 अप्रैल को इन विद्यालयों में होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने के कारणों का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


उनके अनुसार अंबाला में नौवीं कक्षा में रिक्त 8 सीटों के लिए ये प्रवेश परीक्षा होनी थी। जबकि बाकी सीटें पहले ही फुल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की जैसे ही अगली तारीख आएगी, तो उसे भी सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ये प्रवेश परीक्षा सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में 24 अप्रैल को होनी थी। जिसके लिए काफी छात्रों द्वारा आवेदन किया जाता है। लेकिन फिलहाल ये परीक्षा स्थगित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed