{"_id":"570371734f1c1b9462c811fd","slug":"jammu-university-in-top-100-institutions-of-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी देश के टाप 100 संस्थानों में शुमार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी देश के टाप 100 संस्थानों में शुमार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
jammu university
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क मानदंडों के तहत तैयार की गई इंडिया रैंकिंग्स 2016 के 100 सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी और कालेजों की सूची में जम्मू यूनिवर्सिटी 64वें स्थान पर रही है। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में जम्मू यूनिवर्सिटी को 55.70 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई रैंकिंग को जारी करने से पूर्व देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानाें को एनआईआरएफ में हिस्सा लेने को कहा गया था। संस्थानों को शिक्षण, पठन के अलावा नमोन्वेष, शोध एवं शीर्ष स्तर की अकादमिक गतिविधियों में हिस्सेदारी के लिए परखा गया।
विज्ञापन
मुख्य रूप से टीचिंग, लर्निंग रिसोर्सेस, रिसर्च, प्रोफेश्नल प्रेक्टिस एंड कोलाबोरेटिव परफार्मेंस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीज एंड पर्सेप्शन की कसौटी पर कसे जाने के बाद यह रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. आरडी शर्मा ने रैंकिंग पर संतोष जताते हुए कहा प्रबंधन, फैकल्टी, स्कॉलर और विद्यार्थियाें से वह भविष्य में भी इसी तरह से सफलता की आशा करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यूनिवर्सिटी का प्रदर्शन और बेहतर होता जाएगा।