{"_id":"56db198b4f1c1b242d8b4ad1","slug":"jammu-university-convocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अप्रैल को होगा जेयू का 16वें दीक्षांत समारोह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दो अप्रैल को होगा जेयू का 16वें दीक्षांत समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Mar 2016 12:47 PM IST
सार
- दो अप्रैल को 88 टॉपरों को मेडल से किया जाएगा सम्मानित
- 104 पीएचडी धारकों की वितरित होंगी डिग्रियां
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)
- फोटो : Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह को सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है। आयोजन स्थल जनरल जोरावर सिंह सभागार के अलावा कैंपस में मरम्मत कार्यों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टापरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। परीक्षा कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विवि की ओर से जारी अधिसूचना में विद्यार्थियों से कहा गया है कि वे दस मार्च तक आपत्तियां दायर कर सकते हैं। उसके बाद दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए 14 से 18 मार्च के बीच आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल हो रहे हैं। समारोह को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा जा रहा है।
इसके अलावा जनरल जोरावर सिंह सभागार की चमक को भी बढ़ाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय में 15 मई, 2007 को विशेष दीक्षांत समारोह में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को डिग्री प्रदान की गई थी। इस बार मुख्य न्यायाधीश को यह डिग्री प्रदान को जाएगी। दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा के भी खासे इंतजाम रहेंगे।