फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University convocation, application start from march 14

जम्मू विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : 14 मार्च से आवेदन शुरु

Mon, 14 Mar 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 14 Mar 2016 12:47 PM IST
सार

  • आगामी 14 मार्च से दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 18 मार्च तक चलेगी।
  • दीक्षांत समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टापरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी।

विज्ञापन
Jammu University convocation, application start from march 14
जम्मू व‌िश्वव‌िधायल - फोटो : File

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी दो अप्रैल को हो रहे 16वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज की गई हैं। समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियां अपने स्तर पर काम करवा रही हैं। 

विज्ञापन


वीरवार को आपत्तियां दर्ज करवाने की आखिरी तिथि थी, जिसमें दो विद्यार्थियों ने ही आपत्तियां दर्ज करवाईं। इसकी पुष्टि करते हुए रजिस्ट्रार प्रो. केशव शर्मा ने बताया कि आपत्तियां दर्ज करवाने के दो मामलों को हल कर लिया गया है। आगामी 14 मार्च से दीक्षांत समारोह के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी जो 18 मार्च तक चलेगी। विद्यार्थियों की सूची को फाइनल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में वर्ष 2014 सेशन के 88 टापरों के अलावा 104 पीएचडी धारकों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। इन दिनों जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए मरम्मत के अलावा अन्य कार्यों को पूरा किया जा रहा है। जोरावर सिंह सभागार में साफ-सफाई को तवज्जो दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा गया है। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर सहित अन्य प्रमुख लोगों का शामिल होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed