फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: PhD programs online application today

IPU: पीएचडी प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन आज से

Thu, 10 Mar 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
IPU: PhD programs online application today
- फोटो : getty

आईपी यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के तहत पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया दस मार्च से शुरू होगी। छात्रों को विभिन्न डिग्री प्रोग्रामों में दाखिला आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। छात्रों के पास दो मई तक आवेदन करने का मौका होगा।

विज्ञापन


आईपीयू प्रबंधन के मुताबिक, आईटी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमोशन, सिविल इंजीनियरिंग, इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, बॉयो टेक्नोलॉजी, इंवायरमेंटल साइंस, मेडिसिन एंड पैरामेडिकल हेल्थ साइंस, मैथ्मेटिक्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, इंग्लिश, लॉ एंड लीगल स्टडीज, एजूकेशन एंड मास कम्यूनिकेशन प्रोग्राम के पीएचडी में सीट संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने के आधार पर मिलेगी।
विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 और 22 मई को आयोजित होगी। हालांकि जिन छात्रों ने सीएसआईआर और यूजीसी-नेट, डीबीटी, जेआरएफ, आईसीएमआर, जेआरएफ की परीक्षा पास कर रखी होगी, उन्हें प्रवेश परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। छात्र अधिक जानकारी के लिए छात्र www.ipu.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed