फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IP will not be in college hostel seat, repair the admission closed

कॉलेज में नहीं मिलेगी हॉस्टल की सीट, मरम्मत के चलते दाखिले बंद 

Tue, 17 May 2016 01:54 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
IP will not be in college hostel seat, repair the admission closed
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्विद्यालय के कॉलेजों में हर साल हॉस्टल में सीटों की कमी कारण छात्र परेशान रहते हैं। कॉलेज की सीटों के मुकाबले में हॉस्टल की सीटों की कमी के कारण उन्हें पीजी में मंहगे किराए देने को मजबूर होना पड़ता है।

विज्ञापन


ऐसे में इस बार रहने के लिए आशियाना तलाशने की दौड़ औ कठिन होने जा रही है। दरअसल, आईपी कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए हॉस्टल में दाखिले नहीं करने का निर्णय लिया है। कॉलेज के दो हॉस्टलों की 366 सीटों पर दाखिले नहीं होने के कारण छात्राओं को आवास के लिए महंगे किराए के कमरों में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में यूजी स्तर के कोर्सेज में दाखिले की दौड़ मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होनी है। दाखिले के बाद ही हॉस्टल में सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होती है।ऐसे में इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन (आईपी) ने दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही साफ कर दिया है कि वह अपने कॉलेज के हॉस्टल में दाखिला नहीं लेगा। दरअसल, कॉलेज में कलावती गुप्ता हॉस्टल व इन्द्रप्रस्थ कॉलेज वूमेन हॉस्टल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हॉस्टल में सीटों की संख्या लगभग 366 है। वर्ष 1957-58 में निर्मित कलावती हॉस्टल बेहद पुराना है जिसके कारण उसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया किया गया है। पुरानी इमारत को नए स्वरूप में लाकर उसे आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य जारी है। जिससे कि छात्राओं को वहां रहने में परेशानी न हो। ऐसे में कॉलेज इस साल इस हॉस्टल में दाखिले नहीं करने का फैसला लिया है। 

वहीं दूसरे हॉस्टल में पहले व दूसरे वर्ष की छात्राओं को शिफ्ट किया गया है। जिसके चलते वहां सीटों की गुजाइंश नहीं है। इस तरह से इस बार आईपी हॉस्टल में दाखिला पाने की इच्छुक छात्राओं को आवास के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 


डीयू में इन कॉलेजों में हॉस्टल की सुविधा
दौलतराम कॉलेज फॉर वूमेन, हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, इन्द्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन, किरोड़ीमल कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, रामजल कॉलेज वूमेन एंड मैन, एसआरसीसी वूमेन एंड मैन, सेंट स्टीफंस कॉलेज वूमेन एंड मैन, श्री वेकेंटेश्वर कॉलेज वूमेन एंड मैन, इंटरनेशनल स्टूडेंट हाउस फॉर वूमेन(कुछ सीटें), एसजीटीबी खालसा कॉलेज वूमेन, इंटरनेशनल स्टूडेंट हाउस(कुछ सीटें) महाराजा अग्रसेन कॉलेज वूमेन, केशव महाविद्यालय वूमेन, राजीव गांधी हॉस्टल फॉर वूमेन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed