फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IP: All India quota seats convert into state quota

आईपी: ऑल इंडिया सीटें 10 मई के बाद स्टेट कोटे में

Fri, 01 Apr 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
IP: All India  quota seats convert into state quota
ip university - फोटो : अमर उजाला

आईपी यूनिवर्सिटी में विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में 10 मई के बाद ऑल ओवर इंडिया कोटे की खाली सीटें स्टेट कोटे में तब्दील हो जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 में नई नीति लागू करने की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय पीजी मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए 10 अप्रैल से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, अभी तक आखिरी काउंसलिंग तक ऑल ओवर इंडिया की सीट पर दाखिले का इंतजार होता था। लेकिन, कई बार छात्र एक साथ कई मेडिकल कॉलेज में आवेदन करते हैं और कहीं अन्य मेडिकल कॉलेज में सीट कंफर्म होते ही अचानक सीट छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इसके चलते सीट खाली रह जाती है।  इन्हीं दिक्कतों के चलते हुए यह फैसला हुआ है कि यदि छात्र दाखिले की अंतिम तिथि तक दाखिला नहीं लेता है तो 10 मई तक ऑल ओवर इंडिया के कोटे की खाली सीट को स्टेट कोटे में तब्दील कर दिया जाए। ताकि, उस सीट पर अन्य छात्र को दाखिला मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed