फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   indian army recuritment, army jobs, army recuritment, online apply, indian army, rohtak

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, शर्ते निम्नलिखित

Wed, 27 Apr 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Wed, 27 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
indian army recuritment, army jobs, army recuritment, online apply, indian army, rohtak
सेना में भर्ती को रैली - फोटो : फाइल फोटो
सेना का हिस्सा बनने का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। झज्जर जिले के दुजाना गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में 15 से 23 मई तक सैनिक, क्लर्क और एसकेटी पदों के लिए भर्ती रैली होगी, जिसके लिए अभी तक लगभग 19 हजार ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। अभ्यर्थी 1 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 5 मई तक अभ्यर्थियों की मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे, जिसे लेकर अभ्यर्थी रैली में शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन


सेना अधिकारियों की मानें तो रैली में लगभग 28 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन आ सकते हैं। 15 मई से शुरू होने वाली रैली में फिजिकल के बाद सैनिक जीडी का कॉमन टेस्ट पेपर जुलाई में, सैनिक क्लर्क और एसकेटी का पेपर अगस्त में होगा। भर्ती में अलग-अलग जिलों की तहसीलों के लिए दिन निर्धारित किए गए है, जिसकी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में होगी।
विज्ञापन

 
ये है योग्यता 
कैटेगिरी    लंबाई    वजन    चेस्ट 
जीडी          170    50    77/82
क्लर्क, एसकेटी    162    50    77/82
नोट : इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र साढ़े सत्रह से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यह होगा फिजिकल

indian army recuritment, army jobs, army recuritment, online apply, indian army, rohtak
रविवार को तीखी धूप के बीच खुले आसमान तले परीक्षा देते सेना भर्ती के अभ्यर्थी। पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई है। 
रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 1600 मी. की दौड़ लगानी होगी। इसके अलावा जंप, बीम और बैलेंस आदि भी फिजिकल में शामिल रहेंगे। फिजिकल पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। 

इन्हें मिलेगी छूट  
एनसीसी का ए प्रमाण पत्र वाले अभ्यर्थियों को सैनिक जीडी और सैनिक क्लर्क, एसकेटी में 5-5 अंक और बी प्रमाण पत्र वाले को 10-10 अंक की छूट मिलेगी। इसके अलावा सी प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स मैन आदि को भी अलग-अलग श्रेणी के आधार पर छूट दी जाएगी। 

ऐसी चलेगी भर्ती प्रक्रिया
तारीख    जिला

15 मई    सांपला, महम 
16 मई    रोहतक, कलानौर
17 मई    झज्जर, बेरी
18 मई    बहादुरगढ़, मातनहेल
19 मई    पानीपत
20 मई    समालखा, ईसराना
21 मई    गोहाना, खरखौदा
22 मई    गन्नौर, सोनीपत 
नोट : इनके अलावा 23 मई का दिन रिजर्व और मेडिकल के लिए रखा गया है। 

वर्जन---
15 से 23 मई तक चलने वाली भर्ती की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर होगी, इसलिए अभ्यर्थी किसी दलाल के चक्कर में न आए। 
- केएस भाटी, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed