फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   increase of seats in du will benifit gurgaon students

डीयू में सीटें बढ़ने से साइबर सिटी के छात्रों को फायदा 

Tue, 05 Apr 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 05 Apr 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
increase of seats in du will benifit gurgaon students

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में दाखिले की दौड़ के साथ दो हजार सीटें बढ़ने से साइबर सिटी के छात्रों को फायदा होगा। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्र डीयू प्रशासन के इस फैसले से बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि डीयू के कॉलेजों में इस बार 57 हजार सीटें होगी।

विज्ञापन


दरअसल, साइबर सिटी के छात्रों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज होते हैं। आवेदन प्रक्रिया जल्दी शुरू होने के कारण कॉमर्स और साइंस के लिए डीयू के बेस्ट कॉलेज में पहले मारामारी होती है। उसके बाद बाकी कॉलेजों का नंबर आता है, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों छात्रों को मौका नहीं मिलता है और सीटें खत्म हो जाती है।
विज्ञापन


से देखते हुए डीयू प्रशासन ने कॉलेजों के अनुसार सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें अधिकांश साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑनर्स कोर्स हैं। यहां के छात्रों की पहली पसंद ऑनर्स होती है। इससे छात्रों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक कटऑफ होने की वजह से सीटें जल्दी भर जाती हैं और फिर कम अंक वाले छात्रों को दाखिला लेने में दिक्कत होती है। उन्हें दूसरे या तीसरे कटऑफ का इंतजार करना होता है। कई अच्छे कॉलेजों में तो छात्रों को दूसरे के नाम कटवाने का भी इंतजार होता है।

एडमिशन विशेषज्ञ डॉ. श्याम बरवाला कहते हैं कि अगर सीटें बढ़ जाती हैं तो पहले कटऑफ में भी अधिक छात्रों को जगह मिलेगी। जिसका असर कई कॉलेजों पर पड़ेगा। एक से अधिक कॉलेजों में छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं और टॉप छात्रों का कई कॉलेजों में नाम आ जाता है।


खिला किसी एक में ही लेते हैं। इससे दूसरे छात्रों को नुकसान होता है। जबकि सीट बढ़ने से उससे कम अंक वाले छात्रों को फायदा होगा। छात्रों का कहना है कि नए कॉलेजों में सीटें बढ़ने से आवेदन का मौका भी अधिक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed