फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in du ambedkar college poster making was organised

डीयू : पोस्टर बनाकर छात्रों ने दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Sat, 04 Nov 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
in du ambedkar college poster making was organised
beti bachao beti padhao

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज में शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीआरएसी एलुमनी क्लब द्वारा एनसीसी एलुमनी क्लब ऑफ दिल्ली के सहयोग से किया गया। इस मौके पर बेटियों के विकास और स्वच्छता पर सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वी दिल्ली महापौर नीमा भगत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में अंबेडकर कॉलेज की मानसी रूहेला को प्रथम पुरस्कार, शिवाजी कॉलेज की आरसी को द्वितीय पुरस्कार और एसओएल के शिव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह स्कूलों की श्रेणी में जीटी रोड शाहदरा स्कूल के अरशद को प्रथम, विद्या भारती स्कूल के दीक्षांत कुमार को द्वितीय और सीएमसी स्कूल की तन्वी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुछ विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया, जिनमें मदर मेरीस स्कूल की काव्या, डीएवी श्रेष्ठ विहार की प्रेरणा सिंह, अंबेडकर कॉलेज की पूजा चौहान, शिवानी और डीयू के सोशल वर्क डिपार्टमेंट से दुर्गेश कुमार आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed