फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in DU admission 70-30 Formula

डीयू दाखिले में चलेगा 70-30 का ये फॉर्मूला

Wed, 30 Mar 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 09:14 AM IST
विज्ञापन
in DU admission 70-30 Formula
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2016-17 की दाखिला प्रक्रिया में साइंस विषयों के दाखिले में 70-30 का फॉर्मूला अपनाया जाएगा। साइंस विषयों में थ्योरी की 70 फीसदी व प्रैक्टिकल की 30 फीसदी की वेटेज होती है। ऐसे में डीयू ने दाखिले में भी इसी फॉर्मूले को अपनाया है। जिन अन्य विषयों में थ्योरी व प्रैक्टिकल होता है उनमें भी यही फॉर्मूला माना जाएगा। हालांकि यदि किसी छात्र के प्रैक्टिकल की वेटेज 30 से ज्यादा होगी तो उस विषय में दस अंकों की कटौती हो जाएगी।

विज्ञापन


फॉर्मूले को इस तरह समझा जा सकता है कि यदि किसी छात्र के 90 अंक हैं और प्रैक्टिकल की वेटेज 30 फीसदी से अधिक है तो उसके अंक 80 हो जाएंगे। क्योंकि प्रैक्टिकल की वेटेज अधिक होने के कारण उसके 10 अंकों की कटौती हो जाएगी। मालूम हो कि बीते साल डीयू के इस फॉर्मूले के कारण हरियाणा बोर्ड के छात्रों के अंकों में काफी कटौती हुई थी।
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा में 50 अंक थ्योरी के व 50 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं। इस बार 70-30 फॉर्मूले के कारण सीआईसीएसई के छात्रों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। दरअसल, अब तक यहां थ्योरी व प्रैक्टिकल में फिफ्टी-फिफ्टी अंकों का फॉर्मूला लागू था। दरअसल, सीआईएससीई ने वर्ष 2016 की परीक्षा से छह विषयों के थ्योरी व प्रैक्टिकल के अंकों में बीते नवंबर में बदलाव कर दिया था। इस तरह से सीआईसीएसई के छात्रों के थ्योरी व प्रैक्टिकल के अंकों में 70-30 अंकों का फॉर्मूला चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट फोर में शामिल होगा संगीत व शारीरिक शिक्षा
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज दाखिले में अब संगीत, शारीरिक शिक्षा, लाइब्रेरी साइंस व लीगल स्टडी बेस्ट फोर में शामिल होगा। दरअसल, अब तक छात्र इन विषयों को बेस्ट फोर में शामिल नहीं कर पाते थे। लीगल स्टडी को राजनीतिक शिक्षा समकक्ष माना जाएगा। इस तरह से छात्र के किसी अंक में कटौती नहीं होगी। यदि कोई छात्र अपने किसी विषय के साथ संगीत को शामिल करना चाहता है तो वह उसे शामिल कर सकेगा। अभी तक बीए संगीत ऑनर्स करने पर ही संगीत के अंकों को माना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed