सरकारी स्कूलों में होगा शिक्षा सुधार, शिक्षक होंगे मेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अब सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को मेंटर टीचर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके लिए दो सौ शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। अगले दो सालों के लिए मेंटर शिक्षक ग्रुप विषय न पढ़ाकर हर स्तर पर स्कूलों की गुणवत्ता को बढ़ाने का कार्य करेंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना (मेंटर टीचर प्रोग्राम) को बृहस्पतिवार को दिल्ली सचिवालय में लांच किया। इस अवसर पर वे दो सौ शिक्षकों से भी रूबरूहुए और इस प्रोग्राम से संबंधित उनके सवालों के जवाब भी दिए।
बीते दिनों उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षकों के नाम एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि शिक्षक स्वैच्छिक रूप से मेंटर टीचर ग्रुप का हिस्सा बनें। इस ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए सरकार को लगभग 1100 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 200 शिक्षकों का चयन कर लिया गया।
जिनमें स्थायी, अनुबंध व गेस्ट शिक्षक शामिल हैं। इस प्रोग्राम के तहत अप्रैल से मई के मध्य तक पहले बैच के शिक्षकों के लिए 12 व 13 अप्रैल को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। वहीं 16 अप्रैल से 2 मई तक ट्रेनिंग सेशन आयोजित होगी। जबकि जीवन विद्या शिविर का आयोजन 4 से 11 मई के बीच होगा। वहीं दूसरे बैच के लिए 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक जीवन विद्या शिविर आयोजित होगा जबकि ओरिएंटेशन 21 से 21 अप्रैल को होगा और 23 अप्रैल से 10 मई के बीच ट्रेनिंग सेशन आयोजित होगा।
मेंटर टीचर प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को विदेश भी भेजा जाएगा। इस प्रोग्राम को लांच करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कोई पद या प्रोग्राम नहीं बल्कि दिल्ली की शिक्षा में क्रांति लाने की एक चुनौती है। इस प्रोग्राम के तहत शिक्षकोें को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन सिंगापुर में भी ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश होगी कि फिनलैंड, जर्मनी इत्यादि देशों के स्कूलों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी शिक्षकों को मिले।