{"_id":"573d919c4f1c1bf957ac7254","slug":"important-news-realted-to-lucknow-university-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें इस बार एलयू में किस सब्जेक्ट पर है सबसे तगड़ा मुकाबला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जानें इस बार एलयू में किस सब्जेक्ट पर है सबसे तगड़ा मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 May 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सत्र में दाखिले के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में कुल 26,288 आवेदन आए हैं। इनमें सर्वाधिक 10,255 आवेदन बीएससी के लिए हैं, जिसमें 7200 ने मैथ्स और 3055 ने बायो को चुना है।
विज्ञापन
हालांकि, प्रवेश के लिए सबसे कड़ा मुकाबला बीसीए में होगा। इसकी 60 सीटों के लिए 1204 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक सीट के लिए 20 से अधिक अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विवि में आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब 30 मई से तीन जून के बीच होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। इसके लिए 23 मई की दोपहर एक बजे से एडमिट कार्ड विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जहां से स्टूडेंट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन