{"_id":"56f0d2214f1c1b4e2df14d24","slug":"important-news-for-polytechnic-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन भरे जाएंगे पॉलीटेक्नीक फॉर्म
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिटेक्निक कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की मैनुअल व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब छात्रों को पहली बार अपना परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सॉफ्टवेयर तैयार कराया है।
व्यवस्था चालू शैक्षिक सत्र से ही लागू कर दिया गया है। अभी तक पॉलिटेक्निक कॉलेजों में मैनुअल फॉर्म भरने की ही व्यवस्था चली आ रही थी। चूंकि प्रदेश में पहले कॉलेज भी कम थे और छात्रों की संख्या भी।
इसलिए मैनुअल व्यवस्था से काम चल जा रहा था, लेकिन अब सरकारी व निजी कॉलेजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। प्रदेश में करीब 458 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं और छात्रों की संख्या 2 लाख के पार।
विज्ञापन
लिहाजा अब छात्रों के साथ-साथ प्राविधिक शिक्षा परिषद को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर ही प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस साल से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है।
इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर दिया गया है और फॉर्म भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, परिषद के अधिकारी इस बात से परेशान हैं कि परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इतने कम समय में इतने छात्रों का फॉर्म कैसे भरा जाएगा।
प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसके लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू करा दिया गया है।