फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for polytechnic students

पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी अहम खबर

Tue, 22 Mar 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Mar 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
important news for polytechnic students
ऑनलाइन भरे जाएंगे पॉलीटेक्नीक फॉर्म - फोटो : Demo
पॉलिटेक्निक कॉलेजों की वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की मैनुअल व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब छात्रों को पहली बार अपना परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। 
विज्ञापन


व्यवस्था चालू शैक्षिक सत्र से ही लागू कर दिया गया है। अभी तक पॉलिटेक्निक कॉलेजों में मैनुअल फॉर्म भरने की ही व्यवस्था चली आ रही थी। चूंकि प्रदेश में पहले कॉलेज भी कम थे और छात्रों की संख्या भी। 
विज्ञापन


इसलिए मैनुअल व्यवस्था से काम चल जा रहा था, लेकिन अब सरकारी व निजी कॉलेजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। प्रदेश में करीब 458 पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं और छात्रों की संख्या 2 लाख के पार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा अब छात्रों के साथ-साथ प्राविधिक शिक्षा परिषद को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके मद्देनजर ही प्राविधिक शिक्षा परिषद ने इस साल से ऑनलाइन फॉर्म भरवाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर दिया गया है और फॉर्म भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि, परिषद के अधिकारी इस बात से परेशान हैं कि परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इतने कम समय में इतने छात्रों का फॉर्म कैसे भरा जाएगा।


प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि पॉलिटेक्निक की वार्षिक परीक्षाएं 12 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसके लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed