फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   important news for Paramedical students

पैरामेडिकल कोर्स के लिए कम की जाएगी उम्र सीमा

Sun, 06 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 06 Mar 2016 11:44 PM IST
सार

  • मेडिकल काउंसिल ने आयु में राहत देने का फैसला किया
  • मौजूदा समय में 16 आयु वर्ग का उम्मीदवार पैरा मेडिकल कोर्स कर सकता है

विज्ञापन
important news for Paramedical students
- फोटो : getty images

विस्तार

मैट्रिक के आधार पर अब पैरामेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को राहत मिल सकेगी। अगले सत्र से इन कोर्सों के लिए 16 साल के बजाय आयु को 15 साल करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा के दौर में कई विद्यार्थी दसवीं कक्षा को 14-15 साल में पास कर रहे हैं, जिसे देखते हुए जेएंडके स्टेट पैरा मेडिकल काउंसिल ने आयु में राहत देने का फैसला किया है। इसकी पुष्टि करते हुए काउंसिल के परीक्षा कंट्रोलर डा. अमरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि कई प्रस्तावों पर काउंसिल ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन


कई अन्य प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूरी के लिए प्रस्तावित हैं। उल्लेखनीय है कि मैट्रिक के आधार पर मौजूदा समय में 16 आयु वर्ग का उम्मीदवार पैरा मेडिकल कोर्स कर सकता है, लेकिन शिक्षा प्रणाली में बदलाव के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी 14 से 15 साल में ही दसवीं कक्षा को पास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उम्मीदवार दो साल तक कोर्स नहीं कर पाते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। पैरा मेडिकल काउंसिल के अधीन पैरा मेडिकल कोर्सों की परीक्षाओं में हर साल जम्मू संभाग से करीब दस हजार परीक्षार्थी बैठते हैं।

कश्मीर संभाग से करीब आठ हजार विद्यार्थी शामिल होते हैं। इसमें एएमटी/एएनएमटी स्कूल, निजी पैरा मेडिकल संस्थानों से विद्यार्थी विभिन्न पैरा मेडिकल कोर्सों की परीक्षाएं में बैठते हैं। इस बार फरवरी के अंत या मार्च के शुरू में परीक्षाएं आयोजित करवाने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए स्कूली शिक्षा बोर्ड, विश्वविद्यालय और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पैरा मेडिकल की परीक्षाओं की तिथि तय की जा रही हैं। इन परीक्षाओं के लिए जीएमसी सहित अन्य निजी और सरकारी संस्थाओं की सेवाएं ली जाती हैं।


इन परीक्षाओं में फीमेल मल्टीपर्पज 1-2, एमएमपीएचब्ल्यू 1-2, जनरल नर्सिंग, डी. फार्र्मेसी, आपथामिक, आपरेशन थियेटर टेक्निकल, फिजियोथेरेपी असिस्टेंट, सेनेटरी इंस्पेक्टर, एनेस्थीसिया असिस्टेंट, जनरल नर्सिंग, मेडिकल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, एक्सरे एंड ईसीजी असिस्टेंट, डेंटल असिस्टेंट परीक्षाएं करवाई जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed