IIT छात्रों ने बनाया ऐप, मिलेगी देश के शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मंडी के वर्ष 2015 के पासआउट छात्र चंदन सत्यार्थी और आईआईएम इंदौर में एमबीए के छात्र सूरज सत्यार्थी ने 12वीं कक्षा के बाद कॉलेज चुनने की पशोपेश में पड़ने वाले छात्रों के लिए नई ऐप बनाई है। इससे छात्रों को कॉलेज चुनने से पहले इसके बारे में जानकारी जुटाने का मौका मिलेगा। इससे संस्थान के बारे में छात्रों के संदेह नहीं रहेगा। ऐप में छात्र अपने सीनियरों से भी कई विषयों पर सवालों के जवाब ले सकेंगे।
देशभर में 500 से अधिक छात्र यह ऐप डाउनलोड कर चुके हैं। सूरज सत्यार्थी ने इस ऐप को क्रिंगर कैंपस का नाम दिया है। इसके लिए बाकायदा कंपनी बनाई है। कंपनी इस ऐप पर कंट्रोल रखने का कार्य कर रही है। कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ आईआईटी मंडी के पासआउट छात्र चंदन सत्यार्थी हैं। चंदन ने कहा कि ऐप में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के स्टूडेंट्स को जोड़ा जा रहा है।
ऐप से अभी तक जोड़े 10 आईआईएम
ऐप से अभी तक देश के 10 आईआईएम को जोड़ा है। देशभर की आईआईटी, एनआईटी, डीयू के अलावा राज्य स्तर के कॉलेजों के छात्रों को ऐप से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। ऐप में नौ सेक्शन रखे है। इनमें एकेडिमक्स, एडमिशन प्रोसेस, एप्टीट्यूट टेस्ट, कैंपस फैकलटी, फन एंड पार्टी, एंटी रैगिंग और स्पोर्ट्स रखे गए हैं। छात्र इन सभी सेक्शन से जुड़े भी किसी भी सवाल को ऐप में पूछ सकते है।
संबंधित कॉलेज के छात्र फ्रेशर छात्रों के सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा ऐप पर स्टूडेंट्स सीनियरों से अपनी प्रॉब्लम भी डिस्कस कर सकते हैं। सूरज का कहना है कि पहले ऐप से आईआईएम के छात्रों को ही फायदा मिल रहा था। अब आईआईटी के छात्र चंदन सत्यार्थी की मदद से देशभर की आईआईटी के छात्रों को ऐप से जोड़ा जाएगा। स्टूडेंट www.kriger.in लिंक से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।