फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iit kanpur student got biggest package this year

आईआईटियन को अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला

Tue, 15 Mar 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 03:53 PM IST
सार

  • आईआईटी के 90 फीसदी स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन
  • ओरैकल ने दिया सबसे ज्यादा वेतन पैकेज
  • फेसबुक ने दिया सर्वश्रेष्ठ प्री प्लेसमेंट
  • 31 मार्च तक चलेगा कैंपस सेलेक्शन

विज्ञापन
iit kanpur student got biggest   package this year
कैंपस प्‍लेसमेंट - फोटो : getty images

विस्तार

आईआईटी के 90 फीसदी स्टूडेंटों को जॉब मिल गई है। फेसबुक ने प्री प्लेसमेंट में एक करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज ऑफर किया। इस कंपनी ने चार स्टूडेंट को जॉब दी है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा सालाना वेतन पैकेज (1.80 करोड़) ओरैकल ने बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज है। सत्र 2014-15 में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को ही 1.50 करोड़ रुपये का सालाना वेतन पैकेज मिला था।
विज्ञापन


आईआईटी में अंतिम चरण का कैंपस सेलेक्शन कराया जा रहा। 31 मार्च तक कंपनियां आएंगी। रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) के बाद स्टूडेंटों का सेलेक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले करीब 250 कंपनियां आईं और सबने करीब 950 स्टूडेंटों को जॉब दी है। आईआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. दीपू फिलिप ने बताया कि इस बार बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमबीए, पीएचडी, एमडैस, बीटेक-एमटेक और बीएस-एमएस डुवल डिग्री प्रोग्राम के 1450 स्टूडेंटों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

250 स्टूडेंट ने नौकरी ठुकराकर रिसर्च करने का लिया फैसला

iit kanpur student got biggest   package this year
स्‍टूडेंट - फोटो : demo pic

इसमें से 250 स्टूडेंटों ने कैंपस सेलेक्शन की प्रक्रिया से खुद को अलग कर दिया। सभी ने कहा कि पीजी एजूकेशन और रिसर्च पर फोकस करेंगे। 150 स्टूडेंटों को प्री प्लेसमेंट (पढ़ाई के बाद प्रशिक्षण, फिर जॉब) मिल गया।

इस हिसाब से 1050 स्टूडेंटों का कैंपस सेलेक्शन कराया जाना था। अब तक 950 स्टूडेंटों को जॉब मिल चुकी है। जो स्टूडेंट बचे हैं, उनका सेलेक्शन करने कंपनियां आ रही हैं। बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की डिमांड बढ़ी है।

प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि कैंपस सेलेक्शन में पिछली बार (2014-15) की अपेक्षा इस बार (2015-16) 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सेलेक्शन करने वाली राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की संख्या बढ़ी है। इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों को बेहतरीन वेतन पैकेज मिला है।

आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया का असर कैंपस सेलेक्शन में देखने को मिला है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां अब भारत में अपना बिजनेस सेंटर बनाना चाहती हैं। इसलिए आईआईटियंस के सेलेक्शन में बढ़ोतरी आई है। बैंक ऑफ अमेरिका ने पहली बार आईआईटी में कैंपस सेलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed