{"_id":"574723874f1c1b5e726908b7","slug":"iimc-permanent-campus-soon-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आईआईएमसी का स्थायी कैंपस जल्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू में आईआईएमसी का स्थायी कैंपस जल्द
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 26 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन
- फोटो : File Photo
जम्मू में शीघ्र इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी) का स्थायी कैंपस स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ एमओयू/लीज डीड करते हुए पंद्रह एकड़ जमीन अलाट की है।
मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त निदेशक जनरल आईआईएमसी मयंक कुमार और उच्च शिक्षा विभाग जेएंडके के सचिव हेमंत कुमार शर्मा ने राज्य उच्च शिक्षा मंत्री प्रिया सेठी के श्रीनगर चैंबर में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
राज्यमंत्री ने कहा कि आईआईएमसी के नए सेंटर में मीडिया/कम्युनिकेशन के शार्ट टर्म कोर्स करवाए जाएंगे। नए कैंपस से मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। अतिरिक्त निदेशक जनरल अग्रवाल ने बताया कि अधिकृत भूमि के चारों ओर दीवार बनाने के साथ निर्माण, डिजाइन आदि पर शीघ्र काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थायी कैंपस के निर्माण के बाद अन्य नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। निदेशक जनरल आईआईएमसी केजी सुरेश ने कहा कि यह एमओयू आईआईएमसी के क्षेत्र में जम्मू के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह देश के प्रमुख कैंपस के रूप में विकसित होगा। दिल्ली और ढेंकानाल (उड़ीसा) के बाद देशभर में जम्मू केंद्र का शानदार प्रदर्शन रहा है।
जम्मू सेंटर को वर्ष 2012-13 में स्थापित किया गया था। जम्मू सेंटर के सभी तीन बैच ने ओवरआल प्रथम स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस सेंटर में पीजी डिप्लोमा अंग्रेजी पत्रकारिता-एक वर्षीय प्रोग्राम करवाया जा रहा है।
इस मौके पर समाज कल्याण वेलफेयर की आयुक्त सचिव सरिता चौहान, अतिरिक्त सचिव उच्च शिक्षा अब्दुल हमीद, उप रजिस्ट्रार आईआईएमसी नई दिल्ली पीवीके राजा, आईआईएमसी जम्मू के विशेष अधिकारी मनोहर खजूरिया आदि मौजूद रहे।