फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   iiit kottyam should be shifted in national institute

आईआईआईटी कोट्टयम को राष्ट्रीय संस्थान में शिफ्ट करने की मांग

Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
iiit kottyam should be shifted in national institute
- फोटो : AmarUjala

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी कोट्टयम (आईआईआईटी कोट्टयम) कैंपस को निजी कॉलेज की बजाय राष्ट्रीय संस्थान में शिफ्ट करने की मांग को लेकर बृस्पतिवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से मिला। जावडेकर ने इस मामले में मदद करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


आईआईआईटी कोट्टयम के छात्र शुभम कुमार व एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडया संयोजक साकेत बहुगुणा के मुताबिक, स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्र आंदोलन चल रहा है, जिसके चलते कक्षाओं का भी बहिष्कार किया जा रहा है। क्योंकि उक्त संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी छात्रों की स्थायी कैंपस की मांग पर उनसे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले की पूरी जांच होने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।  देशभर के आईआईआईटी अपने कैंपस या फिर एनआईटी के कैंपस में चलते हैं। छात्रों के मुताबिक, निजी कॉलेज में कोई स्थायी शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा हॉस्टल में दिक्कत है। इसका असर पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने स्थायी कैंपस का भी रनिर्माण शुरू करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed