फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGNOU increase fees and examination fees.

इग्नू में महंगी हुई पढ़ाई, दोगुना हुई फीस

Fri, 11 Mar 2016 12:51 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 11 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
IGNOU increase fees and examination fees.
छात्रों को इग्नू में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। - फोटो : Demo pic

देश के सबसे बड़े मुक्त विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने देशभर में परीक्षा फीस को दोगुना कर दिया है। इससे अब छात्रों को इग्नू में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


देशभर में इग्नू सैकड़ों प्रोग्राम स्टडी सेंटर व स्पेशल स्टडी सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहा है। देश में वर्तमान में 56 रीजनल सेंटर चल रहे है। हर एक रीजनल सेंटर के तहत दर्जनों स्टडी सेंटर से छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


अकेले हिमाचल के रीजनल सेंटर शिमला के तहत 48 स्टडी सेंटर के माध्यम से इग्नू मुक्त विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षित कर रहा है। लगभग एक दशक के बाद इग्नू ने परीक्षा फीस में बढ़ोतरी की है। पहले जहां एक कोर्स के लिए 60 रुपये फीस ली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अब विश्वविद्यालय 120 रुपये परीक्षा फीस प्रति कोर्स वसूलेगा। बीए बैचलर डिग्री के लिए एक साल के लिए 300 रुपये फीस छात्रों को चुकानी पड़ती थी। अब बीए के छात्रों को 600 रुपये फीस अदा करनी होगी।

जानिए किस ‌कोर्स की कितनी फीस बढ़ी

IGNOU increase fees and examination fees.
प्रदेश के सभी स्टडी सेंटरों को बढ़ी हुई फीस दरों की सूचना जारी कर दी है।

गत वर्ष नवंबर माह में हुई विश्वविद्यालय की फाइनांस कमेटी की 87वीं बैठक में परीक्षा फीस को रिवाइज करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद 23 जनवरी को बोर्ड प्रबंधन की 124वीं बैठक परीक्षा फीस बढ़ोतरी के निर्णय पर अंतिम मोहर लग गई।

देशभर में सभी रीजनल सेंटरों ने अपने अधीनस्थ सेंटरों को फीस को जून सेशन से लागू करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जून सेशन के लिए देशभर के स्टडी सेंटरों में परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं।

किस कोर्स में कितनी बढ़ी फीस
कोर्स         पहले        अब

बीए          300        600
बीकॉम       360        720
बीएससी     420        840
एमए          240        480
एमएससी    480        960
एमटीएम     480        960
बीटीएस       300        600
बीएसडब्लयू  240        480

जून सेशन के लिए इस माह परीक्षा फार्म बिना लेट फीस के भरे जाएंगे। प्रदेश के सभी स्टडी सेंटरों को बढ़ी हुई फीस दरों की सूचना जारी कर दी है।-पूनम के सिंह रीजनल निदेशक शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed