{"_id":"57361f9f4f1c1bb756919e22","slug":"ignou-campus-placement-on-may-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू मुख्यालय में 18 मई को कैंपस प्लेसमेंट ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इग्नू मुख्यालय में 18 मई को कैंपस प्लेसमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को नौकरी का मौका उपलब्ध करवाने जा रही है। इग्नू मुख्यालय में 18 मई को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली समेत एनसीआर के अलावा अलीगढ़, चंडीगढ़, देहरादून, खन्ना, जयपुर व करनाल रीजनल सेंटर के छात्र भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि छात्रों को 15000 से 30000 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट सेल के हेड प्रो. मनोज कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, दिल्ली समेत अन्य रीजनल सेंटर के छात्रों को भी आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। इसी के तहत इग्नू मुख्यालय में कैंपस प्लेसमेंट होगा।
विज्ञापन
प्लेसमेंट में बीए, बीकॉम, बीएएसी, बीसीडब्ल्यू, बीसीए, बीटीएस और एमएएच, एमपीएस, एमईजी, एमपीए, एमसीए, एमटीएम, एमकॉम के आखिरी वर्ष के छात्र भाग ले सकते हैं। छात्रों का सलाह दी जाती है कि वे सीवी के अलावा फोटो पहचान कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य रूप से लाएं। प्रो. कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, लखनऊ रिजनल सेंटर में 16-19 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें एक हजार से अधिक रजिस्टर्ड छात्र भाग लेंगे।
विज्ञापन