आईजी के बेटे ने CISCE में फिर लहराया परचम
- स्विमिंग के राज्य खिलाड़ी एवं आईजी दीपम सेठ का होनहार बेटा है शुभांकर
- 12वीं में हासिल किए 98 प्रतिशत अंक, 10वीं में दो साल पहले किया था टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएससी के परिणामों में पुलिस अधिकारी दीपम सेठ के बेटे शुभांकर सेठ ने एक बार फिर परचम फहराया है। 10वीं में प्रदेश में टॉप करने वाले होनहार शुभांकर ने 12वीं में भी 98 प्रतिशत अंक हासिल कर ब्राइटलैंड स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है।
बॉस्केटबॉल चैंपियन टीम के अलावा उत्तराखंड जूनियर नेशनल स्विमिंग टीम में शामिल शुभांकर खेल और पढ़ाई दोनों में ही तेज तर्रार हैं। शुभांकर ने दो साल पहले 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था। उन्होंने ऑल इंडिया में दूसरी रैंक भी हासिल की थी।
खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं में लगातार टॉप लिस्ट में रहने वाले स्कूल के वह अकेले छात्र हैं। शुभांकर ने बताया कि वह पढ़ाई को बोझ नहीं समझते हैं। उनके लिए हर विषय बेहद इंटरेस्ट वाला होता है और रेगुलर स्टडी पर फोकस रखते हैं। यही वजह है कि सालभर रेगुलर स्टडी के बाद यह रिजल्ट सामने आया है।
शुभांकर न केवल बास्केटबॉल बल्कि तैराकी में भी माहिर खिलाड़ी हैं। खेलों के साथ ही क्विज प्रतियोगिताओं में भी शुभांकर कई अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। वह कामयाब इंजीनियर बनना चाहते हैं।
मां बनवाती थी टाइम टेबल
शुभांकर के पिता आईजी दीपम सेठ और मां डा. गौरी सेठ ने भी बेटे के साथ खूब मेहनत की। मां डा. गौरी ने बताया कि वह हमेशा इस बात का ख्याल रखती थी कि बेटे का पढ़ाई का टाइम टेबल सही तरह से बन जाए। इसके लिए वह टाइम टेबल बनवाने में हेल्प करती थी।
पिता का दीपम सेठ ने बताया कि बेटे का रुझान पढ़ाई के साथ ही खेल व क्विज प्रतियोगिताओं में भी था, इसलिए वह हमेशा यह कोशिश करते थे कि बेटे का पढ़ाई के साथ तालमेल बना रहे। बाकी बेटा खुद ही इतना होशियार था कि वह सेल्फ स्टडी से तैयारी करता था।
शुभांकर ने कभी पढ़ाई को बोझ नहीं माना और माता-पिता ने अपेक्षाओं का बोझ बढ़ने नहीं दिया। शुभांकर का कहना है कि कभी भी वह घंटों के हिसाब से अपनी तैयारी नहीं करते थे बल्कि ऐसा टाइमटेबल बनाते थे, जिसमें खेल भी शामिल रहे। यहां तक की बोर्ड परीक्षा के दौरान भी वह खेलते रहे।
शुभांकर की मार्कशीट-
इंगलिश : 95
मैथ्स : 96
फिजिक्स : 99
कैमिस्ट्री : 100
कंप्यूटर : 98