{"_id":"5744603f4f1c1bae7069125f","slug":"if-not-satisfied-with-the-revaluation-may-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई अंकों से नहीं हैं संतुष्ट तो करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीबीएसई अंकों से नहीं हैं संतुष्ट तो करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
परिणाम के बाद जश्न
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से बीते सप्ताह बारहवीं के नतीजे घोषित किए जाने केबाद अब छात्रों को अपने अंकों की जांच, उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने व उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सीबीएसई की ओर से साफ किया गया है कि जो उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करेंगे वही इसके बाद पुनर्मूल्यांकन की सुविधा ले सकेंगे। पुनर्मूल्यांकन की सुविधा केवल दस विषयों केलिए होगी जिसमें छात्र अपने किन्हीं दस प्रश्नों का दुबारा मूल्यांकन करा सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक के.केचौधरी की ओर से इस संबंध में जानकारी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार बारहवीं के नतीजों में अपने अंकों को लेकर संशय में रहने वाले छात्र सबसे पहले वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स (अंकों की जांच) की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके तहत छात्र अपने अंकों की जांच करवा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 25 मई से 28 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के तहत उन्हें प्रति विषय के मुताबिक 300 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भुगतान को वह क्रेडिट-डेबिट कार्ड व ई-चालान के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
जबकि देश के बाहर से इस सुविधा का लाभ लेने वाले 31 मई तक राशि का भुगतान कर सकते हैं। दूसरी सुविधा के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा लेने के लिए जरुरी है कि छात्रों ने पहले अंकों की जांच के लिए आवेदन किया हो। छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने की सुविधा केलिए 3 जून से 6 जून के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस सुविधा के अंर्तगत आवेदन शुल्क ई-चालान केमाध्यम से चुकाना होगा। इसकेबाद छात्रों को पुर्न:मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्रों को 7 जून से 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह सुविधा वह ही छात्र ले सकेंगे जिन्होंने पहले उत्तर पुस्तिका केलिए आवेदन किया होगा। छात्र केवल दस विषयों, अंग्रेजी, हिंदी, केमिस्ट्री, गणित, इकोनॉमिक्स, बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडी, एकाउंटेंसी व फिजिक्स में ही पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं।
इन विषयों में भी केवल 10 सवालों का ही पुनर्मूल्यांकन होगा। छात्रों को इसकेलिए प्रति सवाल 100 रुपये का भुगतान करना होगा। उल्लेखनीय है कि इस सुविधा केजरिए अंकों में तभी बदलाव किया जाएगा यदि पांच या उससे अधिक अंकों में बढ़ोतरी होगी। अंकों में कमी या बढ़ोतरी होने पर नई अंक तालिका तभी मिलेगी जब पुरानी जमा कराई जाएगी।