{"_id":"571791234f1c1bb8628b4664","slug":"iena-film-festival-in-jamia-from-22-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया में आइना फिल्म फेस्टिवल कल से ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जामिया में आइना फिल्म फेस्टिवल कल से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिल्म फेस्टिवल-2016 आइना का आगाज 22 अप्रैल से होगा। छात्रों द्वारा तैयार छह डाक्यूमेंटरी फिल्मों में समाज की विभिन्न बुराइयों को दर्शाया जाएगा। फिल्म की अवधि 16 से 20 मिनट की होगी।
विज्ञापन
जामिया स्थित एमए अंसारी ऑडिटोरियम में इन फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। एजेके मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर के छात्रों ने ये फिल्में तैयार की हैं।
टू माई ड्रीम फिल्म में दर्शकों को बीस मिनट के दौरान एक ऐसे युवक की कहानी देखने को मिलेगी, जो मेट्रो सिटी में आकर अपने सपनों को मेहनत के साथ पूरा करता है।
विज्ञापन
बाबा फिल्म की अवधि 18 मिनट है, इसमें ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखायी जाएगी, जिसे दुनिया मेडिसिन बाबा के नाम से जानती है। इसके अलावा काले गोरे रंग का भेदभाव दिखाने वाली ऐ काज्ड लाइफ का भी प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन