ICSE के नतीजों में छाए शिमला मे मेधावी, ये बने टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ICSE की ओर से घोषित किए गए दसवीं और जमा दो के परीक्षा परिणामों में शिमला के बीसीएस और ऑकलैंड स्कूलों का दबदबा रहा है। ऑकलैंड हाउस स्कूल का आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (जमा दो) का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है। शुक्रवार को घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस गर्ल्ज स्कूल की दसवीं कक्षा की परीक्षा में अपीयर हुई सभी 85 छात्राओं ने परीक्षा उर्त्तीण कर ली है।
इसमें दिव्यांशी ने सर्वाधिक 93.8 फीसदी अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया है, जबकि मेयांका चौहान ने 93.6 फीसदी अंक के साथ दूसरा और प्रजाकति गुप्ता ने 93.2 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। सुखमनी कौर ने 92.6 फीसदी, ओशिमा मोगटा ने 90.8 फीसदी और मुस्कान कौर ने 90.6 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की।
बारहवीं आईएससी की परीक्षा में अपीयर हुई 58 छात्राओं में साइंस में नेहा ठाकुर ने सर्वाधिक 93.75 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान पाया। कामर्स में आयूषी मित्तल ने 91.25 फीसदी अंक लेकर ने पहला, नेहा कश्यप ने 90.75फीसदी अंक ले दूसरा और मैत्री चौधरी ने 93 फीसदी, जोधिनतारी ने 92.25 फीसदी रक्तांजली शर्मा 91.75 अंक जबकि क्रिस्टी एश्वर्या पॉल ने 91. 50 फीसदी अंक के साथ परीक्षा पास की।
ब्वॉयज स्कूल में आर्यन प्रथम
ऑकलैंड ब्वॉयज स्कूल में दसवीं आईसीएसई की परीक्षा के घोषित नतीजों में परिणाम सौ फीसदी रहा। इसमें छात्र आर्यन वशिष्ट ने 94.4 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान पाया। जबकि अभिक्षित ने 94.2 फीसदी के साथ दूसरा, आयूष गोयल ने 93.4 फीसदी और अखिलेश ने 91.8 फीसदी अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल मुख्याध्यापक माइकल ए जॉन और स्कूल की निदेशिका व गर्ल्ज स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने सभी उर्तीण हुए छात्रों और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कशिश वर्मा ने पाए 90.5 फीसदी अंक
हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल छराबड़ा में आईसीएसई दसवीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में कशिश वर्मा ने 90.5 फीसदी अंक लेकर पहला, आयूश कश्यप ने 79 फीसदी अंक लेकर दूसरा जबकि दिव्यांश भारत वर्मा ने 77 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सरिता ठाकुर व सभी शिक्षकों ने अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जताते हुए, छात्रों को बधाई दी है।
बीसीएस के छात्रों ने भी कायम किया दबदबा
राजधानी के बीसीएस स्कूल में आईसीएसई के घोषित नतीजों में सोमेश मलिक ने साइंस संकाय में 95 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। कला संकाय में दिग्विजय सिंह चौहान ने 92 फीसदी और रूद्राक्ष पांडे ने 91 .25 फीसदी अंक लेकर कला संकाय में पहला और दूसरा स्थान पाया है।
आईसीएसई दसवीं की परीक्षा में ध्रूव सूद ने 93.4 फीसदी अंक लेकर टॉप किया, जबकि कर्ण दुलारा ने 92.2 फीसदी अंक ले दूसरा, रणवीर सिंह ने 92 फ ीसदी अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान पाया है। स्कूल के हेडमास्टर आरसी राबिनसन और मीडिया प्रभारी प्रवीण धर्मा ने स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए छात्रों को बधाई दी है।
शेलेडे स्कूल में गोविंदम रहे आईसीएसई में प्रथम
राजधानी के शेलेडे स्कूल में दसवीं आईसीएसई की परीक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में गोविंदम शर्मा ने 92.2 फीसदी अंक लेकर टॉप किया, जबकि गौरव कपूर ने 89 फीसदी अंक लेकर दूसरा और मुकुल नेगी ने 87 फीसदी, विभांशु ने 85 फीसदी जबकि नमन ने 81 फीसदी अंक लेकर परीक्षा उर्तीण की है।
स्कूल के 23 छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमें सभी 70 फीसदी से अधिक अंक लेकर उर्तीण हुए है। स्कूल की मुख्याध्यापिका बी राठौर ने उर्तीण हुए छात्रों और स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम पर छात्रों को बधाई दी है।
शिमला पब्लिक में अभिज्ञान रहे प्रथम
शिमला पब्लिक स्कूल में अभिज्ञान मिश्रा ने स्कूल में टॉप किया है, जबकि शिवम चौधरी ने दूसरा, और शिवाली मेहता ने तीसरा स्थान पाया। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रितेंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। कुल अपीयर हुए 38 छात्रों ने परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।