फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   icse board results to come soon today

आईएससी 12वीं व आईसीएसई 10वीं के नतीजे आज

Fri, 06 May 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
icse board results to come soon today
- फोटो : amar ujala

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी)  के नतीजे आज दोपहर तीन बजे घोषित होंगे। छात्र अपना रिजल्ट इंटरनेट व एसएमएस के जरिये प्राप्त कर सकेंगे। सीआईएससीई के नतीजे इस बार दो सप्ताह पहले ही जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वेबसाइट से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को सीआईएससीई की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद उन्हें वहां मौजूद रिजल्ट-2016 पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद 10वीं के रिजल्ट के लिए छात्रों को आईसीएसई पर क्लिक करना होगा। जबकि, बारहवीं के छात्रों को आईएससी पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट के लिए उन्हें अपना सात अंकों का यूनिक आईडी व स्क्रीन पर आने वाले कैपचा को डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद उन्हें रिजल्ट मिल जाएगा। एसएमएस से परिणाम प्राप्त करने के लिए 10वीं के छात्र को आईसीएसई के साथ अपने सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883  नंबर पर भेजना होगा।


इसी तरह 12वीं के छात्रों को नतीजे जानने के लिए आईएससी के साथ सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर इसी नंबर पर भेजना होगा। स्कूल काउंसिल के कैरियर पोर्टल पर जाकर नतीजे ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed