फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu will give degree to mba and msc students

खत्म होगा इंतजार, 98 छात्रों को जल्द मिलेगी डिग्री

Wed, 25 May 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 25 May 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
hpu will give degree to mba and msc students
एचपीयू शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के छात्रों की एक साल से लटकी पहले बैच की डिग्री का इंतजार जल्द खत्म होगा। संस्थान में शुरू किए एमबीए ग्रामीण विकास और एमएससी एनवायरनमेंट साइंस की डिग्री देने के लिए विवि की डीनस कमेटी ने हरी

विज्ञापन


झंडी दे दी है। कमेटी एमबीए ग्रामीण विकास की डिग्री को कॉमर्स एंड मैनेजमेंट फैकल्टी से और एमएससी इनवायरनमेंट साइंस की दो वर्षीय डिग्री को लाइफ साइंस फैकल्टी से देने के लिए सैद्धांतिक तौर पर राजी हो गई है।
विज्ञापन


अब अकादमिक और अन्य बॉडी से इसे मंजूर करवाकर कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी दिलवाने की तैयारी की जा रही है। एक साल से इन दोनों कोर्स के पहले बैच में प्रवेश लेने वाले छात्र डिग्री लेने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे हैं। डिग्री मिल जाने से इन छात्रों को राहत मिलेगी, वहीं इन कोर्स की पढ़ाई कर रहे छात्र भी चिंता मुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के नियमों के मुताबिक विवि को जल्द देनी पड़ेगी डिग्री

एचपीयू की एक साल से लटकी इस डिग्री को जल्द जारी करने के लिए विवि को अब कसरत करनी ही पड़ेगी। यूजीसी ने साफ तौर सभी विश्वविद्यालयों को तय 180 दिनों के भीतर डिग्री छात्र को मुहैया करवाने के दिशा-निर्देश दिए हैं।

ऐसा न करने की सूरत में विवि को मिलने वाला अनुदान भी रोका जा सकता है। ऐसे में विवि को एक साल से लटकी पहले बैच के छात्रों की डिग्री को जल्द से जल्द देना होगा। विवि 180 दिनों की समय सीमा पहले ही पूरी कर चुका है।

98 छात्र कर रहे एक साल से डिग्री का इंतजार
एमबीए ग्रामीण विकास के 54 और एमएससी पर्यावरण विज्ञान के 44 छात्रों की डिग्री लटकी हुई है। विवि पहले आईआईएचएस को मल्टी फै कल्टी विभाग बनाकर डिग्री देना चाह रहा था। मगर इसमें अड़चन आने के बाद अब संबंधित दो विभागों से डिग्री देने की प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों कोर्स के दूसरे बैच के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।


विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरीजा शर्मा ने माना कि डीन कमेटी से कॉमर्स एंड मैनेजमेंट और लाइफ साइंस विभाग से डिग्री देने को मंजूरी मिल चुकी है। अब आगामी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर डिग्री जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आईआईएचएस के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह ने बताया कि डिग्री देने की विवि को चिंता है। इस कार्य को प्राथमिकता से निपटाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed