फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu will declare rusa 5th sem result this week

खत्म हुआ इंतजार, आने वाला है 5वें सेमेस्टर का रिजल्ट

Thu, 02 Mar 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
hpu will declare rusa 5th sem result this week

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दिसंबर महीने में हुई अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं के परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं कर पाया है। जून माह में पास आउट होने वाले यूजी डिग्री कोर्स के बैच को देखते हुए विवि इस सप्ताह अंत तक सिर्फ पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम ही घोषित कर पाएगा। पांचवें सेमेस्टर के साथ हुई पहले और तीसरे समेस्टर के छात्रों को अपने परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


यूजी की अप्रैल माह की 11 तारीख से शुरू होने वाली परीक्षाओं से पहले सिर्फ पांचवें सेमेस्टर के ही नतीजे विवि घोषित कर पाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि पांचवें पास आउट होने वाले छात्रों के बैच का परीक्षा परिणाम लगभग तैयार है। इसमें अपीयर हुए छात्रों की इंटरनल असेसमेंट (सीसीए)  सभी कॉलेजों से मिल चुकी है। पांचवें सेमेस्टर के नतीजे तैयार करने का कार्य अंतिम चरणों में है। 

विज्ञापन

सवा लाख छात्रों को नतीजों का इंतजार

hpu will declare rusa 5th sem result this week

उन्होंने कहा कि पहले और तीसरे सेमेस्टर की पांचवें सेमेस्टर के साथ हुई परीक्षाओं के परिणाम तैयार करने को कॉलेजों से सीसीए मांगे गए हैं, जिसमें करीब 70 फीसदी ही अब तक आए हैं। उन्होंने शेष बचे कॉलेजों के प्राचार्यों से जल्द से जल्द इंटरनल

असेसमेंट सीसीए ब्योरा और उसकी हार्ड कॉपी विवि को भेजने को कहा है, ताकि समय से नतीजे घोषित किए जा सके। डा. नेगी ने कहा कि चूंकि जून में वर्तमान में छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे छात्रों का अब अंतिम सेमेस्टर है, उन्हें जून माह में डिग्री की जरूरत होगी।

इसलिए पांचवें सेमेस्टर के नतीजों को प्राथमिकता दी गई है। शेष दोनों सेमेस्टर के नतीजे भी जल्द घोषित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। एचपीयू द्वारा दिसंबर माह में करवाई गई पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं में औसतन प्रति सेमेस्टर 32 से  35 हजार छात्र अपीयर हुए थे। तीनों में अपीयर हुए  करीब सवा लाख छात्रों को परीक्षा के नतीजों का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed