फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will change RUSA software.

HPU: शुरू हुआ रूसा सॉफ्टवेयर बदलने का काम

Mon, 28 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 28 Mar 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
HPU will change RUSA software.
एचपी यूनिवर्सिटी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने देरी से ही सही वर्ष 2015 में बैठे तीसरे बैच में सेमेस्टर अंत परीक्षाओं और इंटरनल असेसमेंट अंक विभाजन में लाए बदलाव के मुताबिक साफ्टवेयर में बदलाव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विवि के कुलसचिव की ओर से कंप्यूटर सेंटर को किए गए सॉफ्टवेयर में बदलाव के मिले आदेशों के बाद अकादमिक शाखा के माध्यम से यूजी बोर्ड आफ स्टडीज के विभागाध्यक्ष संबंधित विषय के  प्रथम सेमेस्टर के हर विषय के नए अंक विभाजन का ब्योरा जमा करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब तक करीब पांच फैकल्टी से मांगी गई विषयवार अंक विभाजन की जानकारी कंप्यूटर सेंटर को मिल भी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर सेंटर एक के बाद आ रही जानकारी के बाद साफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव कर इसे अवार्ड एंट्री के लिए दी गई साइट पर खोलना भी शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे अब उम्मीद जगी है कि आने वाले करीब दस से बारह दिनों में प्रथम सेमेस्टर की रुकी आनलाइन अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया पूरी भी हो जाएगी। जिससे अप्रैल माह अंत तक शायद एचपीयू इस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम नए अंक विभाजन के मुताबिक घोषित भी कर दे। इस सेमेस्टर में करीब तीस हजार छात्र अपीयर हुए हैं।

हालांकि विवि प्रशासन और रूसा हाई पॉवर कमेटी के फैसले के बाद नवंबर दिसंबर माह में हुई तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर के प्रश्न पत्र नए अंक विभाजन के मुताबिक ही सेट किए गए थे। उसी आधार पर परीक्षाएं हुई थी। जिसमें अंक विभाजन जो 50:50 थ्यूरी और इंटरनल असेसमेंट था, उसे बदल कर 70:30 कर दिया गया था। प्रक्रिया देरी से ही सही अब शुरू हो गई है, तो उम्मीद है कि इस सेमेस्टर का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा।

आना शुरू हुआ अंक विभाजन ब्योरा : मुकेश
एचपीयू के कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश कुमार ने माना कि कुलसचिव के आदेशों के बाद अब अकादमिक शाखा के माध्यम से नए लागू किए अंक विभाजन के संबंधित यूजी विषय विभागाध्यक्ष मुताबिक विषयवार ब्योरा आना शुरू हो गया।


जल्द पूरी कर हो जाएगी अवार्ड एंट्री की प्रक्रिया : सीओई
विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है, यूजी के संबंधित विषय विभागाध्यक्ष अकादमिक शाखा को मांगा गया हर विषय का ब्यौरा उपलब्ध करवाएं। उम्मीद है कि अगले माह अंत तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed