{"_id":"5747fb614f1c1b2f2d692972","slug":"hpu-shimla-pg-exam-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 May 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल तय कर जारी कर दिया है। नौ जून से शुरू होने वाली परीक्षाओं के तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा के लिए पात्र छात्रों को रोलनंबर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि स्नातकोत्तर कक्षाओं की सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल (डेटशीट) विश्वविद्यालय की वेबसाइट(www.hpuniv.in) पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
छात्र इसे वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। सात जून को विवि की यूजी रूसा (सीबीसीएस) की सेमेस्टर परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। विवि की ओर से यूजी परीक्षा के शेडंयूल सहित कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले शेडंयूल के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
अब प्रदेश सरकार के यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए शेडंयूल आने पर ही कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। जिसके अगले एक से दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।