फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla cbcs rusa exams

सेमेस्टर परीक्षाएं, एंट्रेंस एग्जाम एक ही दिन होने से उलझन में युवा

Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 15 Apr 2016 08:46 AM IST
सार

  • टेंशन में प्रदेश के हजारों छात्र, एचपीयू से तारीख में बदलाव की मांग उठाई
  • प्रदेश विश्वविद्यालय ने 7 से 22 मई के बीच जारी की है संभावित डेटशीट
  • विभिन्न एंट्रास एग्जाम व सेमेस्टर परीक्षाएं एक ही दिन होने से छात्र परेशान
  • डीएवी कॉलेज कांगड़ा के विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल के माध्यम से भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
hpu shimla cbcs  rusa exams
student - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

एचपीयू में रूसा प्रणाली के तहत अध्ययनरत हजारों परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उलझन में हैं। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं की जारी विवि की संभावित डेटशीट के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख और दाखिले क्लैश हो रहे हैं। एचपीयू ने तीन से 28 मई तक अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी की है।

विज्ञापन


सात से 22 मई तक विभिन्न एंट्रास एग्जाम और सेमेस्टर परीक्षाएं एक ही दिन होने से टेंशन बढ़ गई है। डीएवी कॉलेज कांगड़ा के अंतिम सेमेस्टर के बॉटनी मेजर विषय के विद्यार्थी रजनीश पठानिया ने कहा कि उनकी सात मई को इंद्रप्रस्थ विवि दिल्ली में एमएससी फोरेंसिक की प्रवेश परीक्षा है। इसी दिन बॉटनी मेजर की सेमेस्टर परीक्षा भी है।
विज्ञापन


14 मई को रूसा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दिन एचपीटीयू की एमबीए और एमसीए की सुबह तथा दोपहर के सत्र में प्रवेश परीक्षाएं हैं। 15 मई को रूसा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा नहीं है, लेकिन इस दिन झारखंड स्थित बहु प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ माइंस डीम्ड विश्वविद्यालय की दिल्ली परीक्षा केंद्र में सुबह के सत्र में प्रवेश परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी फिजिक्स, जियोलॉजी समेत केमिस्ट्री की प्रवेश परीक्षा को वे दिल्ली केंद्र में पहुंचते भी हैं तो अगले दिन की परीक्षाओं को लेकर बड़ा जोखिम उठाना होगा। केमिस्ट्री अंतिम सेमेस्टर के छात्र अंकित शर्मा ने कहा कि 16 से 19 मई तक लगातार सेमेस्टर परीक्षाएं हैं। इन तिथियों में ही जेएनयू की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। 22 मई को एमएससी विषयों की बीएचयू बनारस की दिल्ली केंद्र में प्रवेश परीक्षा है।


अगले दिन एचपीयू की केमिस्ट्री सेमेस्टर की परीक्षा होगी। डीएवी कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान छेड़कर कॉलेज प्राचार्य कपिल वैद्य के माध्यम से विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा है। मांग की है कि एचपीयू इन तिथियों में बदलाव करे। तीन प्रवेश परीक्षाएं एक ही दिन- सीजेएल टाइर-1, लॉ क्लैट और आईपी दिल्ली एमबीए प्रवेश परीक्षाएं एक ही दिन आ रही हैं। ऐसे में अभ्यर्थी उलझन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed