फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu rusa and jnu entrance exam on same date

परीक्षाएं क्लैश होने से उलझन में फंसे युवा

Fri, 06 May 2016 02:13 PM IST
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 06 May 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
hpu rusa and jnu entrance exam on same date
जेएनयू प्रवेश परीक्षाएं और एचपीयू रूसा की सेमेस्टर परीक्षाएं एक ही दिन हो रहीं हैं। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की रूसा अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं से गुजर रहे अभ्यर्थियों के लिए जेएनयू एंट्रेंस टेस्ट सिरदर्द बन गया है। दरअसल, 16 मई से जेएनयू प्रवेश परीक्षाएं और एचपीयू रूसा छठे सेमेस्टर के पेपर एक ही दिन हो रहे हैं। 16 मई को जेएनयू एमए अंग्रेजी, एमए इक्नॉमिक्स सहित एमएससी एन्वायनमेंटल साइंस की परीक्षाएं हैं।

विज्ञापन


इसी दिन रूसा के संबंधित विषयों की परीक्षा है। इनमें रूसा साइंस विषयों की परीक्षाएं भी हैं। 17 मई को जेएनयू में एमसीए सहित एमए हिस्ट्री, एमएससी लाइफ साइंस की प्रवेश परीक्षा है। इस दिन रूसा के साइंस विषय परीक्षाएं सहित हिंदी, पॉलीटिकल साइंस और बीकॉम का पेपर है। 18 मई को जेएनयू एमएसएसी फिजिक्स प्रवेश परीक्षा और रूसा फिजिक्स का पेपर एक ही दिन है।
विज्ञापन


19 मई को जेएनयू एमए सोशियोलॉजी एंट्रेंस और रूसा हिंदी मेजर, जियोग्राफी कोर विषय सहित अंग्रेजी मेजर का पेपर भी है। कुछ दिन पहले ही एचपीयू ने कॉलेज प्राचार्यों से रूसा परीक्षाओं के मेजर और माइनर परीक्षाओं के क्लैश होने पर पत्राचार कर रिवाइज डेट शीट जारी की है, मगर अब अभ्यर्थी दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश को लेकर उलझन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एचपीटीयू ने पूर्व में घोषित एमबीए, एमसीए प्रवेश परीक्षाओं में रूसा पेपर क्लैश होने को लेकर तिथियों में बदलाव कर दिया है। साथ ही एचपीयू एमबीए मैट में भी रूसा पेपर के चलते बदलाव किया गया है। पंजाब विश्वविद्यालय की एमएससी परीक्षा को लेकर एचपीयू ने एंट्रेंस एग्जाम की तिथि में बदलाव किया था, लेकिन अब जेएनयू में दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों में रूसा परीक्षाओं में बदलाव की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed