फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu rusa 3rd and 5th semester result.

जल्द निकलेगा रूसा के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट

Sat, 26 Mar 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 09:39 AM IST
सार

  • पहली ऑनलाइन अवार्ड सूची में 50 फीसदी अवार्ड हुए हैं एंटर
  • मूल्यांकन केंद्रों से की जल्द शेष एंट्री पूरी करने की अपील

विज्ञापन
hpu rusa 3rd and 5th semester result.
बैच के परीक्षा परिणाम को निर्धारित समय (जून से पहले) घोषित करने के लिए विवि स्तर पर कसरत शुरू हो गई है।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवंबर-दिसंबर 2015 में हुई सीबीसीएस (रूसा) यूजी कोर्स के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बैच के परीक्षा परिणाम को निर्धारित समय (जून से पहले) घोषित करने के लिए विवि स्तर पर कसरत शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी पहली ऑनलाइन अवार्ड एंट्री की सूची के मुताबिक अब तक मूल्यांकन केंद्रों से मुश्किल से 50 फीसदी छात्रों की ही अवार्ड एंट्री हो पाई है। शेष एंट्री पूरी करने पर ही विवि इन दोनों सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर पाएगा। विश्वविद्यालय ने डीआईटी से शेयर किए सर्वर से प्राप्त की गई अवार्ड एंट्री के आंकड़े कॉलेज प्राचार्यों और प्रदेश भर में स्थापित किए 13 मूल्यांकन केंद्रों को भेजे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही जल्द से जल्द कम से कम तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की अवार्ड एंट्री करने की अपील की है, ताकि पांचवें सेमेस्टर का परिणाम समय से घोषित हो सके। क्योंकि पांचवें सेमेस्टर के इस परिणाम के बाद छठे सेमेस्टर की अप्रैल माह में होने वाली परीक्षाओं के परिणाम को विवि को जून तक हर हाल में घोषित करना होगा। ऐसा करने पर ही विवि यूजी कोर्स की डिग्री समय से दे पाएगा। जिसके आधार पर छात्र पीजी कक्षाओं में प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता से निपटाएं अवार्ड एंट्री- विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि अब तक हुई अवार्ड एंट्री के स्टेटस के मुताबिक अभी आधे से अधिक तीसरे और पांचवें सत्र के अवार्ड एंटर किए जाने बाकी हैं। उन्होंने मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों

और कॉलेज प्राचार्यों से जल्द से जल्द एंट्री का काम पूरा करने की अपील की है। उन्होंने कॉलेज प्राचार्यों से कहा है कि जून से पहले रूसा (सीबीसीएस) के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम के रुके रिजल्ट के लिए आवश्यक रिकार्ड भी एंटर करें, ताकि नतीजे घोषित हो सकें।

ये है मौजूदा अवार्ड एंट्री की स्थिति
सेमेस्टर=======कुल छात्र=====आईए एंटर====शेष=========टीएम=======टीएम शेष
तीसरा सेमेस्टर==36818======109877=====164570=====83891======202049
पांचवां सेमेस्टर==29979======101289=====98391======81358======124884
(आईए- इंटरनल असेस्मेंट, टीएम-टर्म एंड परीक्षा अवार्ड)

कुलसचिव ने पहले सेमेस्टर को साफ्टवेयर अपडेट करने के दिए आदेश- विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने सेमेस्टर परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट के अंक विभाजन को 50:50 से 70:30 किए जाने के बाद सॉफ्टवेयर में बदलाव करने को विवि कंप्यूटर सेंटर को आदेश जारी कर दिए है। अकादमिक शाखा से हर फैकल्टी से अंक विभाजन को लेकर विषय और परीक्षा के हिसाब से ब्योरा भेजा जा रहा है। इसके आधार पर ही सॉफ्टवेयर में बदलाव होगा।  


इग्नू ने बदली बीएड काउंसलिंग की तिथि- इग्नू ने रीजनल सेंटर शिमला में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिल की तिथि बदल दी है। यह काउंसलिंग 28 मार्च को होनी थी। इग्नू के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर ने बताया कि अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed