एचपीयू ने जारी की क्लर्क प्रवेश परीक्षा की आंसर-की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर आफिस असिस्टेंट (जेएओ) के 67 पदों को भरने के लिए 13 मार्च को आयोजित की लिखित छंटनी परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है। कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के इन पदों की इस छंटनी परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि आंसर-की को ऑनलाइन वेबसाइट www.hpuniv.in पर देख कर अभ्यर्थी प्रिंट निकाल सकता है। डा. ललित ने कहा कि परीक्षार्थी आंसर-की को देखने के बाद पाई जाने वाली आपत्तियों को सात अप्रैल शाम पांच बजे तक परीक्षा नियंत्रक को लिखित में इससे संबंधित आपत्तियां या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
2619 ने दी थी परीक्षा
13 मार्च को ली गई इस लिखित छंटनी परीक्षा के लिए कुल पात्र पाए गए 4193 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 2619 ने परीक्षा दी थी। 1580 परीक्षा से गैरहाजिर रहे थे। परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम के आधार पर टाइप टेस्ट/ कंप्यूटर टेस्ट होगा, अंत में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इसी के आधार पर नियुक्ति की जानी है।
67 जेएओ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाने पर परीक्षा जैसे जरूरी विभागों में काम और बेहतर होगा। इससे सीधे तौर पर रूसा और सीबीसीएस यूजी जैसे कोर्स के परीक्षा संचालन और परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया और बेहतर होगी। वहीं, कर्मियों के कंप्यूटर प्रशिक्षित होने से नए लागू किए गए ऑनलाइन और कंप्यूटर आधारित कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संचालित करना आसान होगा।