{"_id":"5724cce44f1c1bff42a91660","slug":"hpu-issue-ug-exam-datesheet-two-exams-in-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू की डेटशीट पर उठे सवाल, एक दिन में दो परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू की डेटशीट पर उठे सवाल, एक दिन में दो परीक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसएफआई ने एचपीयू की यूजी कक्षाओं की संशोधित कर जारी की डेटशीट पर भी सवाल उठा दिए हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
एसएफआई की राज्य इकाई ने एचपीयू की यूजी कक्षाओं की संशोधित कर जारी की डेटशीट पर भी सवाल उठा दिए हैं। संगठन का कहना है कि इसमें अभी भी कई खामियां हैं। एक ही दिन के सुबह और दोपहर बाद के सत्रों में दो दो परीक्षाएं तय की गई हैं।
विज्ञापन
कैसे छात्र एक साथ दो दो परीक्षाओं की तैयारी करेगा। इसका सीधा प्रभाव परिणाम पर पड़ेगा। राज्य अध्यक्ष विवेक राणा और सचिव सुरेश सरवाल ने विवि प्रशासन से मांग की है कि परीक्षाओं में इस तरह की पेश आने वाली तमाम दिक्कतों को ध्यान में रखकर ही डेटशीट में आवश्यक बदलाव किए जाए। उन्होंने कहा कि रूसा को लेकर अभी तक कोई सिस्टम और नियम नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रूसा की तमाम दिक्कतों और परिसरों की दिक्कतों को दूर करने के लिए अब तक विवि में चल रहा आंदोलन प्रदेश भर के कॉलेजों में चलेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एसएफआई की अखिल भारतीय कमेटी और जेएनयू एचसीयू के आंदोलन के समर्थन में अगले सप्ताह प्रदेश भर के कॉलेजों में एक दिन की भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन